फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Uttarakhand Directorate team became champion

उत्तराखंड निदेशालय की टीम बनीं चैंपियन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Directorate team became champion
शिलारोहण प्रशिक्षण में चैंपियन बनी उत्तराखंड निदेशालय की टीम को ट्राफी देकर सम्मानित करते 80 यूक? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। एनसीसी के छह निदेशालयों के शिलारोहण प्रशिक्षण कैंप में उत्तराखंड निदेशालय की टीम चैंपियन बनी है। राजस्थान ने दूसरा और दिल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

80 यूके बटालियन में आयोजित प्रशिक्षण कैंप में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश के सीनियर डिविजन के एनसीसी कैडेटों ने हिस्सा लिया। 80 यूके एनसीसी वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ले. कर्नल बीएमएस परमार ने चैंपियन टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने प्रशिक्षण की बारीकियों को आपदा काल में प्रयोग करने की अपेक्षा की।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि छह दिनी प्रशिक्षण शिविर में आइस क्लब के विश्व देव पांडेय, चंचल, गरिमा सहित नौ प्रशिक्षकों ने एनसीसी कैडेटों को रैपलिंग, जुमारिंग, शिलारोहण, रीवर क्रॉसिंग की बारीकियां सिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एनसीसी अधिकारी कै. कुंदन सिंह धामी, राजकुमार मिश्रा, आकाश जैन, नवीन कुमार, अनुराग सिंह, सूबेदार मेजर गंगा सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ सूबेदार भूपेंद्र सिंह, परमन थापा, प्रमोद, हीरा सिंह, बीएचएम पूरन सिंह, सीएचएम नैन राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed