फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Use of single use plastic will be fined

सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर लगेगा जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Use of single use plastic will be fined
थल में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग रोकने के लिए छापेमारी करते एसडीएम। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पहली जुलाई से जनपद में 21 प्रकार के सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों का प्रयोग प्रतिबंधित कर दिया गया है। मिठाई की दुकानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने की शिकायत पर डीएम ने अधिकारियों को छापामारी कर प्लास्टिक का प्रयोग बंद कराने और जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने संबंधी कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद बंदी संबंधी शासनादेश की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों से भी जिन प्लास्टिक उत्पादों का उपयोग प्रतिबंधित किया गया है उनका उपयोग नहीं करने कहा। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत जूट के थैले, बास की कंडी आदि इको फ्रेंडली वस्तुओं के निर्माण व्यवसाय को प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट अनुराग आर्य, एएमए जिला पंचायत सुनील कुमार, ईओ नगर पालिका पिथौरागढ़ दीपक गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

इनके उपयोग पर होगी कार्रवाई
ईयर बड विद प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक ट्रे, बैलून विद प्लास्टिक स्टिक, वार्पिंग या पैकेजिंग फिल्म, फ्लैग विद प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक स्टीरर, कैंडी विद प्लास्टिक स्टिक, प्लास्टिक बैनर, आइसक्रीम विद प्लास्टिक स्टिक, पॉलीथिन कैरी बैग, थर्माकोल, नॉन वोवन पॉली प्रोपिलीन बैग, प्लास्टिक फोर्क्स, कटलरी, प्लास्टिक स्पून, प्लास्टिक बाउल, प्लास्टिक नाइफ, प्लास्टिक कप, प्लास्टिक ग्लास, फूड पैकेजिंग कंटेनर एवं प्लास्टिक स्ट्रा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने मारा छापा, चालान काटे
थल (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग के एसडीएम अनिल कुमार शुक्ला ने थल बाजार में छापा मारकर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने वाले दुकानदारों के चालान किए। इस दौरान 10 किलो प्लास्टिक जब्त किया गया। एक व्यापारी को रेस्टोरेंट में घरेलू सिलिंडर का उपयोग करते हुए पकड़ा।

एसडीएम ने व्यापारियों से रामगंगा के घाटों की सफाई में भी सहयोग करने का आह्वान किया। कहा कि यदि घाटों में गंदगी करते कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कहा कि तीनों घाटों पर साइन बोर्ड लगाए गए हैं। इस दौरान थल के तहसीलदार भूपाल सिंह रौतेला, राजस्व निरीक्षक शंकर लाल वर्मा, पूर्ति निरीक्षक कमलेश बुदलाकोटी, थल गैस सर्विस के प्रबंधक राजेंद्र सिंह मेवाड़ी, थल थाने के थानाध्यक्ष हीरा सिंह डांगी, राजस्व उप निरीक्षक भूपेंद्र पंत, सुरेंद्र सिंह बिष्ट मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed