फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Use of Children in Cultural Programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों का धमाल

Thu, 15 Feb 2018 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 15 Feb 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
Use of Children in Cultural Programs
शिवरात्रि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

तीन दिनी महाशिवरात्रि मेले का बृहस्पतिवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। समापन में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी ने आयोजन की सराहना की। विशिष्ट अतिथि दर्जा मंत्री कैलाश रावत एवं क्षेत्र प्रमुख धारचूला नेत्र सिंह कुंवर ने मेला कमेटी को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। विधायक ने शिवरात्रि मेले के लिए विधायक निधि से चार लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन


समापन पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विद्यालयों के बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। लोक नृत्य, फिल्मी नृत्य, नेपाली, असमी, पंजाबी, शास्त्रीय नृत्य आदि प्रस्तुत किए गए। वरिष्ठ कलाकार राजेंद्र रायपा, लोक गायिका मंशा कुटियाल और नंदा बिष्ट निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे। मेले के दौरान हुई खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन में महेंद्र बुदियाल एवं भूपेंद्र थापा की जोड़ी ने धर्म सिंह बिष्ट एवं आरएस यादव की जोड़ी को 21-15, 21-16 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतियोगिताओं में सीनियर वर्ग की 50 मीटर दौड़ में सागर ने प्रथम, नवीन दानू ने द्वितीय, पंकज ने तृतीय स्थान पाया। जूनियर वर्ग में पंकज रौतेला ने प्रथम, संतोष ने द्वितीय, योगेश ने तृतीय, चम्मच दौड़ में कलावती गुंज्याल, दशरथी कुटियाल, प्रेमा कुटियाल, लोटा दौड़ पुरुष वर्ग में रूप सिंह दानू, गोलू, महेंद्र सिंह, महिला वर्ग में इंद्रा रायपा, कौशल्या देवी और मानकी देवी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


इसके अलावा कुर्सी दौड़, बोरा दौड़ आदि के प्रतिभागियों को भी पारितोषिक दिया गया। सभी विजयी प्रतिभागियों को विधायक धामी, महिमन ह्यांकी, कैलाश रावत, ब्लॉक प्रमुख कुंवर आदि ने पारितोषिक दिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष दीवान सिंह पतियाल ने सभी का आभार जताया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष दशरथी खैर, सीओ विमल आचार्य, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष केएस गर्ब्याल, संरक्षक अशोक नबियाल, महासचिव देवकृष्ण फकलियाल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा, अनवाल समुदाय के अध्यक्ष गुमान बिष्ट, प्रद्युम्न गर्ब्याल आदि मौजूद थे। संचालन वीरेंद्र नबियाल, रूप सिंह दानू, नृप सिंह गर्ब्याल, अरविंद रौंकली ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed