{"_id":"6400d66e0fb74a3fe80fd6a4","slug":"urban-housing-scheme-living-pithoragarh-news-c-8-1-70361-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिले के 269 लोगों को मिलेगा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिले के 269 लोगों को मिलेगा घर
Thu, 02 Mar 2023 10:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 02 Mar 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जनपद में 269 लोगों को जल्द ही प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत घर मिलेगा। अब तक 101 आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि 168 आवासों का काम चल रहा है। इसके अलावा इस वित्तीय वर्ष में 231 भवन और बनाए जाने हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में 269 लाभार्थियों के आवास बनाने का लक्ष्य मिला था लेकिन बजट की कमी के चलते निर्माण कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाए। अब राशि मिलने के बाद आवासों के निर्माण की गति तेज हो गई है।
पिथौरागढ़ नगरपालिका में 145 स्वीकृत आवासों के सापेक्ष 65, डीडीहाट नगरपालिका में दो के सापेक्ष एक, धारचूला नगरपालिका में 22 के सापेक्ष 13, गंगोलीहाट नगरपालिका में 55 के सापेक्ष 14, बेड़ीनाग नगर पंचायत में 45 के सापेक्ष आठ आवासों का निर्माण पूरा कर लिया है जबकि पिथौरागढ़ में 80, डीडीहाट में एक, धारचूला में नौ, गंगोलीहाट में 41, बेड़ीनाग में 37 आवासों का निर्माण कार्य अभी जारी है।
विज्ञापन
योजना के तहत 269 आवासों के निर्माण के लिए शासन से 379.96 लाख रुपये की राशि जारी हुई थी जिसमें 296.42 की राशि व्यय कर ली गई है जबकि 83.54 लाख की राशि शेष है जिसका व्यय किया जाएगा।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत दो लाख रुपये लाभार्थी को चार किस्तों में दिए जाते हैं। योजना के तहत डेढ़ लाख की राशि केंद्र और 50 हजार की राशि राज्य सरकार देती है। इस वित्तीय वर्ष में जनपद में 231 आवासों का निर्माण किया जाना है। राशि मिलने के बाद इनका भी निर्माण शुरू किया जाएगा। -राजदेव जायसी, ईओ नगरपालिका पिथौरागढ़।