फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   UP team tops in artificial wall climbing

Pithoragarh News: आर्टिफिशियल वॉल क्लाइबिंग में यूपी की टीम अव्वल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
UP team tops in artificial wall climbing
पिथौरागढ़ में रॉक क्लाइंबिंग का प्र​शिक्षण लेते एनसीसी कैडेट। स्रोत: एनसीसी
पिथौरागढ़। एनसीसी निदेशालय उत्तराखंड की ओर से 80 बटालियन की मेजबानी में चल रहे छह दिनी राष्ट्रीय स्तर के पर्वतारोहण प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। इस दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को आर्टिफिशियल वॉल क्लाइबिंग जूनियर वर्ग में यूपी निदेशालय ने पहला, जम्मू कश्मीर और लद्दाख ने दूसरा, उत्तराखंड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में गुजरात ने पहला, उत्तराखंड ने दूसरा और यूपी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

रैपलिंग में जूनियर वर्ग में दिल्ली ने पहला, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, चंडीगढ़ ने संयुक्त रूप से दूसरा, बिहार, झारखंड ने भी संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में दिल्ली ने पहला, उत्तराखंड ने दूसरा और जम्मू कश्मीर और लद्दाख ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जुमरिंग जूनियर वर्ग में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ ने संयुक्त रूप से पहला, राजस्थान ने दूसरा और गुजरात ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में बिहार, झारखंड ने संयुक्त रूप से पहला, जम्मू कश्मीर और लद्दाख ने संयुक्त रूप से दूसरा और उत्तराखंड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आकर्षक प्रतियोगिता टग एंड वॉर रस्साकशी में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ निदेशालय ने दिल्ली निदेशालय को रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिल्ली निदेशालय ने बाजी मारी। विजेता टीमों को निदेशालय के कैडेट्स को कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस तड़ागी, एडम ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी ने सम्मानित किया।
कैंप कमांडेंट तड़ागी ने आइस क्लब के बासु पांडेय और उनकी टीम का आभार व्यक्त किया और उन्हें प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। बटालियन के एनसीसी अधिकारी बीआर कोहली ने बताया कि बालिका वर्ग जूनियर और सीनियर डिवीजन की ऑल इंडिया रॉक क्लाइंबिंग शिविर की मेजबानी भी 80 बटालियन कर रही है जो जल्द शुरू होगा।

इस मौके पर एसएम प्रताप सिंह, कैंप एडजुडेंट जितेंद्र सिंह शेखावत, एनसीसी अधिकारी डॉ. कमलेश शक्टा, पप्पू सिंह गौतम, विजय पंडित, परमजीत सिंह, संदीप कुमार, सूबेदार विक्रम सिंह, ट्रेनिंग जेसीओ विकास गुरुंग, नायब सूबेदार मोहन सिंह भंडारी, बलवीर सिंह, हरेंद्र सिंह, सीएचएम विक्रम सिंह, प्रमोद पडियार, ड्रिल प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह शाही, हवलदार अल्ताफ ब्रह्मानंद, त्रिलोक सिंह, अमन, दीपेश मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed