{"_id":"585ea84c4f1c1b1917e3ab01","slug":"union-minister-of-panchayat-representatives-and-burnt-effigies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत प्रतिनिधियों ने केंद्र और मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत प्रतिनिधियों ने केंद्र और मंत्री का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
हवाईसेवा के मुद्दे पर केंद्र सरकार का पुतला फूंकते पिथौरागढ़ के कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत प्रतिनिधियों ने पिथौरागढ़ में हवाई सेवा शुरू न होने के लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही केंद्र सरकार और मंत्री टम्टा का पुतला फूंका।
विज्ञापन
विण के ज्येष्ठ प्रमुख हीरा सिंह बिष्ट के नेतृत्व में ऐंचोली तिराहे पर एकत्र पंचायत प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की तानाशाही ने पिथौरागढ़ के विकास के लिए अहम हवाई सेवा को शुरू होने से पहले ही बंद करा दिया। पुतला दहन में कुच्चा के प्रधान गजेंद्र मेहता, ऐंचोली के उप प्रधान पुष्कर रावत, बिषाड़ के क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद, रावलगांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य शिव सिंह, शिवराज सिंह, प्रेम राम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी की हरी झंडी के बावजूद उड़ान पर लगाया अड़ंगा
विधायक मयूख महर ने नैनीसैनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा शुरू न होने देने के लिए केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा है। महर ने भारत सरकार की एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम द्वारा हवाई पट्टी को हरी झंडी दिखाने के बाद महानिदेशक नागरिक उड्डयन (डीजीसीए) का अड़ंगा लगाने को जनता के साथ अन्याय बताया है। अमर उजाला से बातचीत में विधायक महर ने कहा कि राज्य सरकार ने 58 करोड़ रुपए की लागत से हवाई पट्टी का कायाकल्प किया है। 1560 मीटर लंबी हवाई पट्टी को 1700 मीटर लंबी बना दिया गया है। नवंबर में केंद्र की एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम ने नैनीसैनी हवाई पट्टी का निरीक्षण किया था। हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के काम पर संतोष जताते हुए हवाई पट्टी को 42 सीटर विमान उतरने के अनुकूल बताया था। आरोप लगाया कि हवाई सेवा शुरू करने वाली कंपनी के साथ ही पायलट को धमकाया गया। लाइसेंस निरस्त करने की धमकी दी गई। कहा कि हवाई पट्टी से उड़ान शुरू न होने देने से साफ हो गया है कि भाजपा के लोग विकास के कामों को भी राजनीतिक द्वेष के कारण रोक देते हैं।
विज्ञापन