{"_id":"67d9ab7bda6eb32d900a808c","slug":"uncle-arrested-for-attempting-to-rape-a-minor-pithoragarh-news-c-230-1-pth1003-125282-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी चाचा गिरफ्तार
Tue, 18 Mar 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 18 Mar 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी को दुष्कर्म के मामले पहले भी 10 साल की सजा हुई है।
कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि सोमवार को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी रिश्तेदार ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। आरोपी ने पहले भी उनकी बेटी के साथ इस प्रकार की हरकत की थी।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 351 (3) और यौन अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की धारा 7/8 के तहत मुकदमा दर्ज किया। एसपी रेखा यादव के निर्देश पर सीओ गोविंद बल्लभ जोशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। संवाद