{"_id":"c7613447cbf49ceabd1260990e3a46f7","slug":"uncle-and-nephew-became-a-military-officer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामा और भांजा एक साथ सैन्य अफसर बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामा और भांजा एक साथ सैन्य अफसर बने
अमर उजाला/ब्यूरो/ बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 15 Jun 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के ही रहने वाले मामा और भांजा एक साथ सेना में अफसर बने हैं। दोनों ने एक साथ आईएमए देहरादून में ट्रेनिंग ली और एक साथ पासिंग आउट परेड में भाग लिया। दोनों नौजवानों के पिता भी सेना में अफसर हैं। अपने बेटों की पासिंग आउट परेड के समय यह दोनों सैन्य अफसर भी मौजूद रहे।
इस तहसील के जाजर गांव निवासी कर्नल श्याम सिंह धामी के बेटे अक्षत धामी सेना में अफसर बने हैं। अक्षत ने आर्मी पब्लिक स्कूल से इंटर पास किया और एनडीए में चयनित हो गया। कर्नल श्याम सिंह खाती इस समय पुणे में तैनात हैं। अक्षत की मां माया धामी डाक्टर हैं। अक्षत का भांजा अनूप खाती भी उनके साथ ही सेना में अफसर बना है।
अनूप के पिता भगवान सिंह खाती ने सेना में सूबेदार मेजर हैं। अनूप का परिवार बेड़ीनाग में रहता है। अनूप ने प्राथमिक शिक्षा बेड़ीनाग से ली। बाद में वह भी इंटर की पढ़ाई के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल चले गए।
विज्ञापन
अपने मामा के साथ ही उन्होंने ट्रेनिंग ली और सेना में अफसर बन गए। अनूप के नाना मोहन सिंह धामी की यहां गारमेंट की दुकान है। उन्होंने कहा कि जब दोनों मामा, भांजे यहां आएंगे तब उनका अभिनंदन होगा।