{"_id":"6a512bd67f6f73377e0fab73","slug":"ultrasounds-for-pregnant-women-to-be-conducted-at-didihat-chc-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-144096-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीडीहाट सीएचसी में होंगे गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीडीहाट सीएचसी में होंगे गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड
Fri, 10 Jul 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 10 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डीडीहाट में 12 जुलाई को अल्ट्रासाउंड शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में गर्भवतियों का स्थानीय स्तर पर अल्ट्रासाउंड किया जाएगा। इससे उन्हें जांच के लिए महिला अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
सीएचसी डीडीहाट में लाखों रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन खरीदी गई है। रेडियोलॉजिस्ट न होने के कारण इसका संचालन नहीं हो पा रहा था। इस वजह से क्षेत्र की गर्भवतियों और मरीजों को जांच के लिए जिला और महिला अस्पताल जाना पड़ता था। विभाग ने अब मशीन का संचालन करने का निर्णय लिया है। सीएचसी के डॉक्टर बीएस मेहरा ने बताया कि जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर राम बाबू 12 जुलाई को सीएचसी पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं की ओर से डीडीहाट में अल्ट्रासाउंड शिविर का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।