फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ultrasound services at the district hospital have come to a halt; patients returned empty-handed

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड ठप, बैरंग लौटे मरीज

Tue, 13 Oct 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 13 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound services at the district hospital have come to a halt; patients returned empty-handed
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और विशेषज्ञों की कमी स्थानीय लोगों पर भारी पड़ रही है। जिले में एक भी स्थायी रेडियोलॉजिस्ट तैनात नहीं है। आलम यह है कि अस्थायी तौर पर सामान्य चिकित्सक को छह महीने का प्रशिक्षण देकर जिलेभर के मरीजों और गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड का जिम्मा सौंपा गया है। अब उनके भी नौ दिन के अवकाश पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को एकमात्र रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर रहने के कारण जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड पूरी तरह ठप रहे। मंगलवार को ओपीडी 750 से अधिक दर्ज की गई जिसमें चिकित्सकों ने 60 से ज्यादा मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी लेकिन जांच कक्ष में ताला लटका देख मरीजों को मायूस होकर बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

मजबूरन कई मरीजों को निजी अस्पतालों में महंगे शुल्क पर अल्ट्रासाउंड कराने पड़े। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, रेडियोलॉजिस्ट 13 से 22 अक्तूबर तक अवकाश पर रहेंगे। ऐसे में अगले नौ दिनों तक मरीजों और गर्भवती महिलाओं को इस सुविधा के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
नहीं लगेगा शिविर, गर्भवतियों का नहीं होगा अल्ट्रासाउंड
जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट पर जिले की गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड की जिम्मेदारी है। गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने के लिए सप्ताह में दो दिन बुधवार और शुक्रवार को महिला अस्पताल में शिविर लगता है। इसमें धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग सहित अन्य दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवतियां जांच के लिए पहुंचती हैं। अब रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर जाने से गर्भवतियों के लिए शिविर भी नहीं लगेगा। ऐसे में गर्भवतियों को निशुल्क अल्ट्रासाउंड के लिए निजी अस्पतालों में अधिक शुल्क देना होगा।
-------
केस एक
कनालीछीना निवासी हेमंती देवी ने बताया कि वह जिला अस्पताल अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची। उन्हें अस्पताल पहुंचने के बाद ही रेडियोलॉजिस्ट के न होने की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि अब उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना होगा।
---
केस दो
मूनाकोट निवासी लीला देवी ने बताया कि उनके पेट में दर्द था। अल्ट्रासाउंड बंद होने से जांच नहीं हो सकी। निजी अस्पताल में अधिक शुल्क देकर जांच करना संभव नहीं है। ऐसे में उन्हें रेडियोलॉजिस्ट के लौटने का इंतजार करना होगा।

-----

रेडियोलॉजिस्ट 10 दिन तक आवश्यकीय कार्य से अवकाश पर हैं। 23 अक्तूबर से मरीजों और गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध होगी। -डॉ.बीएस टोलिया, सीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article