Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ultrasound machine out of order; pregnant women left struggling to get scans

Pithoragarh News: अल्ट्रासाउंड मशीन खराब, जांच के लिए भटक रहीं गर्भवतियां

Thu, 19 Nov 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 19 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machine out of order; pregnant women left struggling to get scans
पिथौरागढ़। प्रदेश में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं के दावों के बीच सीमांत जिले की गर्भवतियां बदहाल व्यवस्थाओं से जूझ रही हैं। महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने के कारण बीते 15 दिनों से गर्भवतियों के लिए विशेष अल्ट्रासाउंड शिविर नहीं लग पा रहे हैं जिससे उन्हें जांच के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट की कमी से जिले भर की गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करने के लिए सिर्फ महिला अस्पताल में शिविर लगता है। सप्ताह में दो दिन बुधवार को शुक्रवार को जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट शिविर में गर्भवतियों का अल्ट्रासाउंड करते हैं। मशीन खराब होने से शिविर ठप हैं और मशीन की मरम्मत में हो रही देरी ने गर्भवतियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहले से ही रोजाना 60 से अधिक मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है। ऐसे में धारचूला, मुनस्यारी, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से 40 से 120 किलोमीटर का सफर तय कर आने वाली गर्भवतियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। भीड़ के कारण कई गर्भवतियों का नंबर तक नहीं आ पा रहा और उन्हें बिना जांच कराए बैरंग लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने की नहीं है जानकारी
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों से शिविर में अल्ट्रासाउंड होने की उम्मीद में कई गर्भवतियां महिला अस्पताल पहुंच रही हैं। हैरानी है कि अधिकतर गर्भवतियों को जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड होने की जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसे में कई गर्भवतियां बैरंग लौटने के लिए तो कई निजी अस्पतालों में अधिक शुल्क देकर अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मजबूर हैं। गर्भवतियों को निशुल्क जांच के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है।


..........
अल्ट्रासाउंड मशीन की खराबी को दूर किया जा रहा है। फिलहाल गर्भवतियों के लिए जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था की गई है। महिला अस्पताल में जल्द मशीन का संचालन शुरू होगा। -डॉ.डीपी सिंह, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article