फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ultrasound is closed in the room for four months in DDHaat, patients are upset

Pithoragarh News: डीडीहाट में चार महीने से कमरे में बंद है अल्ट्रासाउंड, मरीज परेशान

Sun, 03 Aug 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 03 Aug 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound is closed in the room for four months in DDHaat, patients are upset
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विकासखंड के दुर्गम इलाकों में रहने वाले लोगों को स्वास्थ्य कारणों से जिला अस्पताल न जाना पड़े इसके लिए डीडीहाट सीएचसी में आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई लेकिन महीने से यहां मशीन कमरे में बंद है।
विज्ञापन

सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की डिजिटल मशीन को जन आंदोलन के बाद स्थापित किया गया था। अक्तूबर 2024 में स्थापित की गई मशीन को संचालित करने के लिए जिला अस्पताल के रेडियोलाॅजिस्ट को महीने के अंतिम सप्ताह में अल्ट्रासाउंड के लिए निर्देशित किया गया था। करीब तीन महीने तक हर सीएचसी में अल्ट्रासाउंड किए गए लेकिन जनवरी से यह व्यवस्था चरमराने लगी। जैसे-तैसे मार्च 2025 तक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हुए। उसके बाद से अल्ट्रासाउंड का कार्य पूरी तरह से ठप है।
विज्ञापन

इस कारण गर्भवतियों और पेट से संबंधित मरीजों को 50 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। जिला अस्पताल में भी अत्यधिक भीड़ होने से कई बार मरीज को निजी जांच केंद्रों में जाना पड़ता है। सिर्फ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए मरीजों को हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सबसे अधिक समस्या गर्भवतियों को उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में रेडियाेलाॅजिस्ट की कमी के चलते डीडीहाट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड नहीं हो पा रहे हैं। रेडियोलाॅजिस्ट मिलने पर अल्ट्रासाउंड मशीन का नियमित संचालन किया जाएगा। - डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed