फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Udiari women said, we will not let the liquor shop open

Pithoragarh News: उडियारी की महिलाएं बोलीं, शराब की दुकान तो नहीं खुलने देंगे

Sun, 23 Mar 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 23 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Udiari women said, we will not let the liquor shop open
बेड़ीनाग। शराब की दुकान खोलने का विरोध करने के मामले में शनिवार को तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में राजस्व की टीम उडियारी बैंड पहुंची। टीम ने आंदोलनरत महिलाओं से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं ने दोटूक कहा कि क्षेत्र में शराब की दुकान नहीं खुलने देंगी।
विज्ञापन

संघर्ष समिति की अध्यक्ष पूर्व ग्राम प्रधान उडियारी दीपा देवी ने टीम को बताया कि गांव के बीच में शराब की दुकान खोलने से स्कूली बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ेगा। यहां पर बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु भी आते हैं। इसके अलावा कुछ दूरी पर सरकारी और गैर सरकारी स्कूल होने के साथ ही ग्रामीणों का चारागाह क्षेत्र भी है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग पहले से पानी की समस्या से परेशान हैं लेकिन सरकार इस समस्या से निजात नहीं दिला रही है जबकि क्षेत्र में शराब की दुकान खोली जा रही है।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि शराब की दुकान खोलने का आदेश निरस्त नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। तहसीलदार राजेंद्र गोस्वामी ने उन्हें शराब की दुकान नहीं खोलने का भरोसा दिलाया। इस दौरान नायब तहसीलदार आशीष रौतेला, राजस्व उप निरीक्षक राहुल खाती, पवन चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला चुफाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष ममता महरा, युवक मंगल दल अध्यक्ष योगेश महरा, ललित कार्की, खष्टी देवी, हेमा देवी, निर्मला देवी, कलावती देवी, शांति देवी, पूजा, मंजू, कमला सहित महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed