{"_id":"67ddaef5708dde2b04016d9c","slug":"two-tree-falls-on-11-kv-line-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-125443-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आंधी से 11 केवी लाइन पर गिरे दो पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आंधी से 11 केवी लाइन पर गिरे दो पेड़
Fri, 21 Mar 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
नाचनी का मामला, जेई बोले आज दोपहर तक आएगी बिजली
पिथौरागढ़/नाचनी। जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान बादलों से घिर गया और हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि बाद में मौसम खुल गया। नाचनी क्षेत्र में आंधी चलने से कई जगहों पर विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गए। खतेड़ा फीडर में धामी गांव और खतेड़ा हाईस्कूल के पास दो बड़े पेड़ गिरने से 11 केवी लाइन टूट गई। इससे नापड़, खतेड़ा क्षेत्र के गांव में बिजली बाधित हो गई। ऊर्जा निगम के जेई मुकेश सिंह ने बताया शनिवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।