{"_id":"63b4619501314623f0699313","slug":"two-newly-built-bridges-connecting-china-border-dedicated-to-the-nation-pithoragarh-news-hld487447011","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh: चीन सीमा को जोड़ने वाले दो नवनिर्मित पुल राष्ट्र को समर्पित, रक्षामंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh: चीन सीमा को जोड़ने वाले दो नवनिर्मित पुल राष्ट्र को समर्पित, रक्षामंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन
Wed, 04 Jan 2023 04:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़।
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 04:30 PM IST
सार
धौली गंगा और काली गंगा के संगम स्थल पर बनाए गए इस सुपर स्ट्रक्चर पुल की लंबाई 80 मीटर है। दूसरा पुल इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौलजीबी के पास किमखोला के गुमरोड़ी में बनाया गया है। इस पुल की लंबाई 35 मीटर है। इन पुलों का उद्घाटन रक्षा मंत्री ने 27 दिसंबर को करना था लेकिन उस दिन पुलों का उद्घाटन नहीं हो सका।
विज्ञापन
बीआरओ की ओर से तवाघाट में निर्मित धौलीगंगा पुल। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने चीन सीमा को जोड़ने वाले नेशनल हाइवे पर नवनिर्मित दो पुलों का मंगलवार को वर्चुअल उद्घाटन किया। इन पुलों का निर्माण टनकपुर-तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर बीआरओ ने किया है। टनकपुर-तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर एक पुल धौलीगंगा में है।
विज्ञापन
धौली गंगा और काली गंगा के संगम स्थल पर बनाए गए इस सुपर स्ट्रक्चर पुल की लंबाई 80 मीटर है। दूसरा पुल इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर जौलजीबी के पास किमखोला के गुमरोड़ी में बनाया गया है। इस पुल की लंबाई 35 मीटर है। इन पुलों का उद्घाटन रक्षा मंत्री ने 27 दिसंबर को करना था लेकिन उस दिन पुलों का उद्घाटन नहीं हो सका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: आठ जनवरी से बारिश के आसार, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट
विज्ञापन
दोनों पुलों का निर्माण प्रोजेक्ट हीरक के तहत 1447 बीसीसी/47बीआरटीएफ ने किया है। बीआरओ के ओसी रमेश गणपति ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग में मजबूत पुलों के बनने से वाहनों की आवाजाही और अधिक सुगम हो जाएगी।