फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two months after the death of the teacher not disclosed

शिक्षक की मौत का दो माह बाद भी खुलासा नहीं

Mon, 28 Mar 2016 10:43 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूराे/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 28 Mar 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Two months after the death of the teacher not disclosed
शिक्षक की मौत के कारणों की जांच को लेकर डीएम को ज्ञापन देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
 तहसील बंगापानी के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय जाजर में तैनात शिक्षक पुष्कर राम की मौत के कारणों का अब तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है। शिक्षक का शव सात फरवरी को कौली के पास नदी के किनारे मिला था। डीएम ने मामले की जांच का काम राजस्व पुलिस से हटाकर रेगुलर पुलिस को सौंपा है, लेकिन पुलिस अब तक इस प्रकरण से जुड़े किसी भी तथ्य को हासिल नहीं कर पाई है। सोमवार को मृतक के गांव आगर हराली से कई लोग डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे। ज्ञापन में कहा गया है कि यदि हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं हुई तो देवलथल तहसील मुख्यालय में बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मृतक के पिता दानी राम का कहना है कि पुलिस को उन संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी दे दी गई है जिनका इस कांड में हाथ हो सकता है। उन्होंने बताया कि घटना के दिन ही इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक कोई तहकीकात नहीं की। उन्होंने इस मामले में एक शिक्षक पर संदेह जताया है। जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस इस कांड में लिप्त लोगों के साथ मिल चुकी है। अन्यथा अब तक कोई न कोई खुलासा जरूर हो जाता। उन्होंने कहा कि घटना को दो माह पूरे होने वाले हैं। पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। ज्ञापन देने वालों में गिरीश कुमार, होशियार राम, नवीन कुमार, प्रधान हरीश चंद्र आदि शामिल थे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed