फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two missing doctors, including two

डॉक्टर सहित दो अनुपस्थित मिले

Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Fri, 09 Mar 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
Two missing doctors, including two
बेड़ीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करते एसडीएम - फोटो : अमर उजाला

शासन के सरकारी कार्यालयों में बायोमैट्रिक उपकरण से उपस्थिति लगाने के निर्देशों का अधिकतर विभाग पालन नहीं कर रहे हैं। यह बात शुक्रवार को एसडीएम के सरकारी कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान उजागर हुई। निरीक्षण के दौरान बीडीओ कार्यालय में एक कर्मचारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए।

विज्ञापन


एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने शुक्रवार को सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। विकासखंड कार्यालय में बायोमैट्रिक हाजिरी मशीन स्थापित होने के बाद भी प्रयोग में नहीं लाने की बात सामने आई। इसके अलावा बाल विकास कार्यालय, उद्यान विभाग, गैस आफिस एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी इसे नहीं लगाया गया है। एसडीएम ने सभी विभागों में यह व्यवस्था शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निरीक्षण में बीडीओ कार्यालय में एक कर्मचारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर अनुपस्थित पाए गए। इनका जवाब तलब किया गया है। अधिकतर विभागों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाई की समुचित व्यवस्था का अभाव पाया गया। एसडीएम ने विकासखंड कार्यालय को निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाने को कहा। बाल विकास परियोजना कार्यालय को किराए के भवन से विकासखंड कार्यालय के भवन में स्थानांतरित करने को कहा। इसी कार्यालय में सुपरवाइजरों के केंद्रों में निरीक्षण काफी कम पाए गए। गैस प्रबंधक को निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार समय से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्साधिकारी को दवाओं के पर्याप्त स्टाक के लिए कार्रवाई करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed