फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two killed, including teacher killed in car collapse

गणाई में कार खाई में गिरी शिक्षक सहित दो की मौत

Thu, 16 May 2019 11:44 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन गणाईगंगोली(पिथौरागढ़)।
गणाईगंगोली(पिथौरागढ़)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 16 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Two killed, including teacher killed in car collapse
गणाईगंगोली में खाई में गिरी कार। - फोटो : AMAR UJALA

विज्ञापन
गणाई-बनकोट मोटर मार्ग में एक अल्टो कार गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक शिक्षक सहित दो लोगों की मौत हो गई। दूसरा मृतक नेपाली मजदूर बताया जा रहा है, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। 

बुधवार को गणाई से बनकोट की ओर जा रही अल्टो कार (यूके/02/ए/3848) क्वीधार के पास अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में बनकोट निवासी शिक्षक धीरज कुमार बनकोटी और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। कानूनगो रमेश गिरी गोस्वामी, पटवारी मदन मोहन जोशी और थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना के दूसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक के नेपाली होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हादसे में मारे गए शिक्षक धीरज बनकोटी बागेश्वर के जूनियर हाईस्कूल कपूरी में तैनात थे। मृतक की पत्नी निजी स्कूल में शिक्षिका है। उसकी आठ और पांच साल की दो बेटियां हैं। मृतक के एक बड़े भाई भी शिक्षक हैं जबकि छोटा भाई बृजेश बनकोटी मजदूर मोर्चा के प्रांत संगठन मंत्री हैं। इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिक्षक के निधन से बनकोट गांव में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed