{"_id":"65aea7325bdd8e70cc0970a5","slug":"two-injured-including-girl-in-wild-boar-attack-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-9463-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जंगली सुअरों के हमले में बच्ची समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जंगली सुअरों के हमले में बच्ची समेत दो घायल
Mon, 22 Jan 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में जंगली सुअरों के हमले में बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बैतड़ी के नगरपालिका दो सलेना निवासी ओमप्रकाश जोशी (32) रविवार को अपने घर के बाहर धूप में लेटा हुआ था। इसी बीच जंगली सुअर ने उस पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरी घटना में सोही वाड घांघल निवासी मनीदयाल की नौ वर्षीय बच्ची करिश्मा पर सुअर ने उस समय हमला कर घायल कर दिया जब वह घर के नजदीक खेल रही थी। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए सलेना स्वास्थ्य चौकी में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें हायर सेंटर डडेलधुरा रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन