फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two houses damaged, one demolished, 38 roads closed due to rain

बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त, एक ध्वस्त, 38 सड़कें बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Two houses damaged, one demolished, 38 roads closed due to rain
मूनाकोट ब्लाक के धौलकांडा में माया पांडे का क्षतिग्रस्त मकान। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिले के विभिन्न हिस्सों में पिछले तीन दिन लगातार हुई बारिश के कारण पैदा हुई दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मूनाकोट ब्लॉक में दो मकान क्षतिग्रस्त और एक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है जिसके बाद परिवार के लोगों ने पड़ोसियों के यहां शरण ली हुई है। कई मकानों के आगे सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे उन मकानों को खतरा पैदा हो गया है। बारिश से चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख, गुंजी-कुटी-ज्योलिंकांग समेत 38 सड़कें बंद हैं जिससे सुरक्षा एजेंसियों समेत लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

बारिश के कारण मूनाकोट ब्लॉक के कटियानी में राजेंद्र सिंह और आनंद सिंह के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दोनों ने परिवार सहित पड़ोसियों के घर में शरण ली है। धौलकांडा गांव में माया पांडे का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। उन्होंने भी परिवार सहित पड़ोसियों के घर में शरण ली है।
विज्ञापन

वहीं बारिश के कारण नदियां प्रचंड वेग में बह रही है जो कई स्थानों पर भूमि का कटान भी कर रही है। लगातार हुई बारिश के बाद पिथौरागढ़ नगर में ड्रेनेज सिस्टम की पोल खुल गई है। नालियों के बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। रई पुल, शिवालिक वैंकट हॉल, पंडा पुल, आईटीबीपी पुल और कुमौड़ के पास जल भराव होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को दिक्कतें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने पालिका से नगर के ड्रेनेज सिस्टम को ठीक करने और बीआरओ से बदहाल सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।

पिथौरागढ़ जिले में हुई बारिश (एमएम में)
पिथौरागढ़ 9.00
गंगोलीहाट 28.50
बेड़ीनाग 27.00
डीडीहाट 13.00
मुनस्यारी 17.40
धारचूला 10.40
पिथौरागढ़ की नदियों का जल स्तर मीटर में
नदी जल स्तर खतरे का निशान
काली नदी 889.30 890.00
सरयू नदी 448.90 453.00
गोरी नदी (जौलजीबी) 604.10 607.80
गोरी नदी (मदकोट) 1211.80 1215.10
ये सड़कें बंद हैं
मंसूरी-काठा-होकरा, गिन्नी बैंड समकोट, नाचनी-बसंतकोट, कोटा-पंद्रहपाला, आदिचौरा सिन्नी, बांसबगड़-धामीगांव, सेलमाली-बिचना, नाचनी-बांसबगड़, छिरकिला-जम्कू, बैराज-बोगाड़-बैराजुब्बर, सानदेव-तुर्गोली, कांटेगांव-सेलखोला, मड़मानले-कठपतिया, बडारी-कांटेबोरा, सिलौनी-क्वीतड़, एचोंली-जाख, मूनाकोट-सिरकुच, झूलाघाट-तालेश्वर, देवलथल-कनालीछीना, मड़मानले-बारमों, गुरना-गोगिना, भंडारीगांव-रजवार-बोक्टा, रसैपाटा-मोड्डी, कुमलता सड़क, रामकोट-पथरौली, गुरना-गोगिना, सेल-रौतगड़ा, झूलाघाट-बलतड़ी, देवीसूना-जमतड़ी, बुगांछीना-कुसैल, खिरमांडे-नैनी, गोगिना-चुपकोट, गाला-जिप्ती, तवाघाट-घट्टाबगड़, तवाघाट-सोबला, गर्बाधार-लिपुलेख, गुंजी-कुटी-ज्योलिंकांग, सोबला-तिदांग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed