फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two hours into the work of the bank affected by server failure

सर्वर में खराबी से बैंक का काम दो घंटे प्रभावित

Fri, 30 Dec 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 30 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Two hours into the work of the bank affected by server failure
पिथौरागढ़ स्टेट बैंक में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

स्टेट बैंक के सर्वर में खराबी आने के कारण शुक्रवार को दो घंटे तक कामकाज ठप रहा। शुक्रवार को पुराने नोट जमा करने का आखिरी दिन होने के कारण बड़ी संख्या में लोग नोट जमा करने पहुंचे। बृहस्पतिवार को 85 लाख रुपए के पुराने नोट जमा हुए, जबकि शुक्रवार को सर्वर की खराबी के बावजूद दस लाख रुपए के पुराने नोट स्टेट बैंक में आ गए। वहीं, सेना के पेंशनर पेंशनरों के खातों में अब पेंशन की राशि पड़ चुकी है। उसकी निकासी के लिए शुक्रवार को बैंक में भारी भीड़ रही। ज्यादातर लोग एकमुश्त 24 हजार की रकम लेने के लिए बैंक में पहुंचे थे।

विज्ञापन


स्टेट बैंक के रोकड़ अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि इस समय बैंक अधिकतम 24 हजार रुपए तक का भुगतान दे रहा है। उन्होंने कहा कि बैंक में कैश की कोई कमी नहीं है। 31 दिसंबर से बैंक में पुराने नोट जमा नहीं होंगे। स्टेट बैंक के डिप्टी मैनेजर मुन्नागिरी गोस्वामी ने बताया कि नगर के सभी एटीएम काम कर रहे हैं। उनसे 2500 रुपए एक दिन में निकल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर के बाद बैंकों में भीड़ कम होने की उम्मीद है। क्योंकि पुराने नोट जमा कराने वालों को प्रेशर समाप्त हो जाएगा। बैंक आडिट के काम निपटाने लगेगा। 
विज्ञापन


पुराने नोटों की छंटनी में दिक्कत
पिथौरागढ़। नोटबंदी के बाद एसबीआई में एक और दिक्कत आ रही है। कई बैंकों से 500 के पूरे पैकेट ही जमा हुए हैं। इन पैकेटों में कई कटे-फटे और बिना नंबर के नोट भी ग्राहकों ने जमा कर रखे हैं। इनमें से आरबीआई के नियम के तहत कटे नोट का 60 प्रतिशत हिस्सा होने पर ही आरबीआई उस नोट को लेता है। बाकी बचे खराब नोटों की जिम्मेदारी उसी बैंक शाखा की होती है। इन नोटों की छंटनी में ज्यादा समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीडीहाट में लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा 
डीडीहाट। यहां के बैंकों में कैश की किल्लत दूर नहीं हुई है। इस कारण लोगों को नाममात्र का ही भुगतान मिल पा रहा है। सरकार ने 50 दिन बाद परेशानी दूर होने की बात कही थी, लेकिन यहां तो 50 दिन के बाद परेशानी और बढ़ने लगी है। इससे पहले बैंक से थोड़ा बहुत भुगतान लोगों को मिल रहा था, लेकिन पिछले दो-तीन दिन से बैंक दो हजार रुपए से अधिक का भुगतान दे पाने की स्थिति में नहीं है। नगर के सारे एटीएम बंद हैं। इस अव्यवस्था को लेकर लोगों में खासकर व्यापारियों में भारी गुस्सा है। पैसे की कमी से कारोबारी गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ा है। स्टेट बैंक के प्रबंधक पीएस भौत ने बताया कि रिजर्व बैंक से अब तक धनराशि नहीं मिली है। आसपास के बैंकों से किसी तरह इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि कैश की कमी से दिक्कत आ रही है। अन्य शाखाओं को भी पैसा नहीं मिल पा रहा है। डीडीहाट स्टेट बैंक में चेस्ट ब्रांच है। शुक्रवार को बैंक से पैसे न मिलने के कारण बहुत कम संख्या में ग्राहक पहुंचे थे। अव्यवस्था को लेकर लोगों की नाराजगी बढ़ने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed