{"_id":"69063dbe85dadc293f065170","slug":"two-groups-clashed-over-a-land-dispute-leaving-five-people-with-head-injuries-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-134298-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जमीनी विवाद में दो गुट भिड़े पांच लोगों के सिर फूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जमीनी विवाद में दो गुट भिड़े पांच लोगों के सिर फूटे
Sat, 01 Nov 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जमीनी विवाद में दो गुटों में मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के पांच लोगों के सिर फूटे इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालांकि किसी भी पक्ष की तरफ से मामले में पुलिस में तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है जमीन को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को चंद्रभागा क्षेत्र में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। एक गुट के पांच सदस्यों को घटना में गंभीर चोट आई। सभी के सिर और अन्य शरीर में गंभीर चोट आई इन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि सभी को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक, भदेलवाड़ा में निवास करने वाले दो परिवारों के बीच चंद्रभागा की जमीन के मामले में लंबे समय से विवाद चल रहा था।
एक पक्ष इस जमीन पर अपना तो दूसरा अपना कब्जा बता रहा था। शनिवार को जब एक पक्ष इस जमीन में पहुंचा तो दूसरा पक्ष भी यहां आ धमका। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
हालांकि फिलहाल मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि फिलहाल मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। इधर, पीएमएस डॉ. भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि एक ही परिवार के पांच लोग आए थे। उनका इलाज कर घर भेज दिया है।