फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two escaped death of debris

मलबे दबकर दो की मौत

Tue, 03 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला /पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी तहसील क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। चेटीचिमला गांव से अपने घर सेबिला जा रहे एक व्यक्ति की सोमवार की शाम मलबे की चपेट में आकर मौत हो गई। थाना प्रभारी हरेंद्र नेगी ने बताया कि सेबिला निवासी गोविंद बल्लभ (42) पुत्र भैरव दत्त घर से करीब 200 मीटर पहले पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आ गए। रात को वह घर नहीं पहुंचे थे। सुबह गांव के लोगों ने खोजबीन की तो उनका शव मलबे में दबा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बल्दीजूड़ा मोटर हेड से पैदल अपने गांव जा रहे मूर्तिनापड़ गांव निवासी खुशाल राम (50) पुत्र खीम राम की पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आकर मौत हो गई। वह मलबे के साथ 150 फीट नीचे सिलंगड़ा नदी में जा गिरे थे। घटना सोमवार शाम सात बजे की है। उनके पीछे-पीछे मूर्ति नापड़ के प्रधान रमेश राम भी चल रहे थे। घटना में वह बाल बाल बच गए। उन्होंने खुशाल राम के मलबे के साथ नदी में गिरने की सूचना गांव के  लोगों को दी। क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक चुफाल, गोपाल थापा, कै. जगत सिंह, कुंडल सिंह आदि से तीन घंटे की मशक्कत के बाद खुशाल राम को नदी से बाहर निकाला और गंभीर हालत में गोचर अस्पताल ले गए। जहां पर मंगलवार की तड़के तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed