फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two dead after car falls into ditch in Baitadi Nepal

Road Accident: बैतड़ी में खाई में गिरी कार, दो लड़कियों की मौत; चार घायल

Tue, 28 Jan 2025 04:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 28 Jan 2025 04:20 PM IST
सार

नेपाल के बैतड़ी में जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। बैतड़ी सिगास गांव पालिका एक में गणान से इराना जा रही सवारी जीप मांडो में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन
Two dead after car falls into ditch in Baitadi Nepal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेपाल के बैतड़ी में जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। बैतड़ी सिगास गांव पालिका एक में गणान से इराना जा रही सवारी जीप मांडो में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सिगास एक की जयंती धामी (14) और पार्वती धामी (19) की मौत हो गई। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक बलराम पांडेय ने बताया कि घायलों में तुलसी धामी (40), नीरा धामी (18),कमला धामी (18), धौली धामी (14) शामिल हैं। जीप में चालक सहित आठ लोग यात्रा कर रहे थे।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जीप को खलासी चला रहा था। वह वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिससे वह 500 मीटर नीचे खाई में गिर गई।

धनगढ़ी बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, चालक ने दम तोड़ा
नेपाल स्थित बैतड़ी दोगड़ाकेदार गांवपालिका 2 निवासी विनोद महरा (21) बाइक से धनगढ़ी गया था। वहां बाइक अनियंत्रित होने से विनोद को गंभीर चोटें आईं। धनगढ़ी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बाइक पर पीछे बैठा बैतड़ी के दशरथचंद नगरपालिका 7 निवासी केशव शर्मा (20) घायल हो गया। उसका धनगढ़ी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed