फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two days later the movement of horses, mules

दो दिन बाद होगी घोड़े, खच्चरों की आवाजाही

Sat, 28 Oct 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट Updated Sat, 28 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
Two days later the movement of horses, mules
मांगती और मालपा के बीच नजंग पुल से आवाजाही करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला

लोक निर्माण विभाग ने मांगती और मालपा को जोड़ने के लिए नजंग नाले पर लोहे के पुल का निर्माण कर दिया है। इस पुल से 30 अक्तूबर से घोड़े और खच्चरों की आवाजाही होने लगेगी। इससे पहले नजंग नाले पर अस्थायी पुल था। यह पुल 13 अगस्त की देर रात आई आपदा में बह गया था। शनिवार को इस पुल से सामान लेकर कई मजदूरों ने आर-पार किया।

विज्ञापन


लोनिवि के अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल ने बताया कि पुल के निर्माण के लिए रात-दिन काम किया गया। पहले इस पुल पर कंकरीट और सीमेंट डाला गया था, इस कारण लोगों की आवाजाही नहीं होने दी थी। अब सीमेंट सूख गया है और शनिवार से लोगों की आवाजाही शुरू करवा दी है। उन्होंने कहा कि 30 अक्तूबर से इस पुल पर घोड़े और खच्चर भी गुजरने लगेंगे।
विज्ञापन


इससे मौसमी प्रवास पर जाने वालों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। यह पुल 50 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ है। अधिशासी अभियंता ने दावा किया कि मांगती से मालपा के बीच पैदल रास्ता भी दुरुस्त हो गया है। लोनिवि ने 14 अगस्त से ही रास्ते और क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed