{"_id":"651316b5c3e822be0c09c798","slug":"two-children-selected-for-competition-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-5074-2023-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: करुणा और दीपिका का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: करुणा और दीपिका का उत्तराखंड अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन
Tue, 26 Sep 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 26 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। करुणा और दीपिका का उत्तराखंड अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के लिए चयन किया गया है। दोनों के चयन पर जिले में खुशी की लहर है।
आठगांव शिलिंग मरसोली निवासी करुणा सेठी मल्लिकार्जुन स्कूल की 12वीं की छात्रा है। करुणा तेज गेंदबाज है। ग्राम सिरकुच पिथौरागढ़ निवासी दीपिका चंद ओपनर बल्लेबाज हैं। दोनों के चयन से जिले में खुशी है। उत्तराखंड के गवर्निंग काउंसलिंग के सदस्य उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि उत्तराखंड अंडर- 19 की 16 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम में दो खिलाड़ियों का चयन किया गया है। टीम आठ अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक मध्य प्रदेश में एक दिवसीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन ने करुणा और दीपिका के चयन पर खुशी जताई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी, भूपाल सिंह चुफाल, पूर्व महिला क्रिकेटर हेमा मेहता, दिनेश भट्ट, पारस मुंडेला, मनोज कुमार, कैलाश चंद, क्रिकेट कोच राजिंदर सिंह गुररो सहित कई लोगों ने खुशी प्रकट की है। संवाद