फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Two brothers stranded in Russia; father suffers heart attack out of worry for his sons

Pithoragarh News: रूस में फंसे दो सगे भाई, बेटों की चिंता में पिता को हार्ट अटैक

Thu, 23 Jul 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Two brothers stranded in Russia; father suffers heart attack out of worry for his sons
पिथौरागढ़/धारचूला। रोजगार के लिए रूस गए धारचूला के रांथी गांव के दो सगे भाइयों को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि दोनों के पासपोर्ट और वीजा जब्त कर लिए गए हैं। दोनों बेटों के रूस में फंसे होने की चिंता में पिता को हार्ट अटैक आ चुका है। परिवार ने जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री से दोनों को सकुशल भारत वापस लाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के चिमस्यानौला, मूल निवासी रांथी गांव भूपेंद्र सिंह कार्की और उनके भाई आनंद सिंह कार्की को बीते मई में एक निजी एजेंसी रोजगार दिलाने के नाम पर रूस लेकर गई थी। भूपेंद्र की पत्नी तनुजा गर्भवती हैं। वह बृहस्पतिवार को मदद की गुहार लेकर धारचूला से जिला मुख्यालय पहुंचीं। तनुजा ने बताया कि शुरुआत में दोनों भाइयों से इंटरनेट कॉल के माध्यम से बातचीत होती थी। पिछले करीब 20 दिनों से उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा। इससे पूरे परिवार की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं से कार्रवाई की मांग की। साथ ही पूर्व विधायक व उत्तराखंड क्रांति दल के नेता काशी सिंह ऐरी को भी पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

काशी सिंह ऐरी ने बताया कि उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की है। मुख्यमंत्री ने दोनों युवकों की सकुशल वापसी के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। ऐरी ने बताया कि दोनों भाइयों के दस्तावेज भी शासन को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
वादे के अनुसार काम नहीं दिया
परिजनों का कहना है कि रूस में रोजगार दिलाने के लिए निजी एजेंसी ने दोनों भाइयों से करीब आठ लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि रूस पहुंचने के बाद उन्हें वादे के अनुसार काम नहीं दिया गया। जब दोनों ने स्वदेश लौटने की इच्छा जताई तो उनके जरूरी दस्वावेज अपने कब्जे में लेकर उन्हें बंधक बना लिया गया।
--------------
परिवार को संभालना मुश्किल
तनुजा ने बताया कि दोनों बेटों के रूस में फंसे होने की चिंता में उनके ससुर की तबीयत बिगड़ गई तो परिवार को संभालना और मुश्किल हो गया। लगभग नाै माह की गर्भवती तनुजा अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ वृद्ध सास-ससुर की देखभाल कर रही हैं। परिवार को हर पल दोनों भाइयों की सुरक्षित वापसी का इंतजार है।
--------------
हमें ले जाया गया है अनजान जगह

पिथौरागढ़। भूपेंद्र की पत्नी ने बताया कि सितारगंज निवासी रोहित अंसारी ने दोनों को विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर अपने झांसे में लिया। उसने दोनों को रूस भी भेजा। छह मई को दोनों रूस पहुंचे। जब दोनों को वादे के मुताबिक नौकरी नहीं मिली और उनसे मजदूरी करवाना शुरू किया तो भूपेंद्र ने वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी। भूपेंद्र ने कहा कि वह यह नौकरी नहीं करेंगे और वापस घर लौटेंगे। जब दो-तीन दिन बाद भूपेंद्र से वीडियो कॉल के जरिए बात हुई तो उन्होंने बताया कि उन्हें किसी अनजान जगह ले जाया गया है। अब इसके बाद उनके साथ क्या होगा यह उन्हें भी पता नहीं है। संवाद
--------------

कोट-धारचूला क्षेत्र के दो भाईयों को रूस में बंधक बनाया गया है। इस मामले में डीएम के साथ ही सीएम से वार्ता हुई है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी दोनों को वापस लाने के लिए उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। उन्हें दोनों के दस्तावेज भी उपलब्ध कराए गए हैं।

काशी सिंह ऐरी, पूर्व विधायक और यूकेडी नेता
--------------
एक महिला तनुजा देवी ने बताया कि उसके पति और उनके भाई को नौकरी लगाने के नाम पर रूस भेजा गया है। उन्हें वहां बंधक बनाया गया है। मामले में पुलिस को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मामले में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
आशीष कुमार भटगाईं, डीएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed