{"_id":"5c153702bdec2255cf6e7112","slug":"tuckana-kicks-off-in-cultural-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रतियोगिता में टकाना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में टकाना ने मारी बाजी
Sat, 15 Dec 2018 10:46 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sat, 15 Dec 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
विण ब्लॉक की विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में सांस्कृतिक प्रस्तुत करते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विण ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा, साहित्यिक, सांस्कृतिक प्रतियोगिता (प्राथमिक स्तर) शुरू हो गई है। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय टकाना पहले स्थान पर रहा। प्राथमिक विद्यालय कासनी ने दूसरा, विण ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
केएनयू राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही प्रतियोगिता में हिंदी सुलेख में प्राथमिक विद्यालय तिलढुकरी के हिमांशु ने पहला, टकाना के साहिल ने दूसरा, कासनी की वंशिका ने तीसरा स्थान पाया। अंग्रेजी सुलेख में रई की बेबो ने पहला, गुरना की दीपिका सौन ने दूसरा, ऐंचोली की शिवांकु पांडे ने तीसरा, मानचित्र में टकाना के पारस ने पहला, तिलढुकरी के हिमांशु ने दूसरा, बस्ते के पारस ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्घाटन उप शिक्षाधिकारी गणेश सिंह ज्याला ने किया। ब्लॉक खेल समन्वयक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में पहला, दूसरा स्थान पाने वाले बच्चे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता संचालन में भुवन पांडे, गंगा पंत, मनोज कुमार, मीरा बोरा, अंशुमन पंत, रवि पांडे, आशीष पंत, दीपक उप्रेती, मिथिलेश नगरकोटी, राजेश उप्रेती, हरीश पंत, संजय भट्ट, नवल पंत सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन