फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tributes paid to martyr Sajjan Lal Sah and Soban Nepali in the 1972 shootout

1972 गोलीकांड में शहीद सज्जन लाल साह और सोबन नेपाली को दी श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to martyr Sajjan Lal Sah and Soban Nepali in the 1972 shootout
पिथौरागढ़ के शहीद स्मारक में शहीद सज्जन लाल साह और सोबन नेपाली को श्रद्धांजलि देते लोग। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पृथक पर्वतीय विश्वविद्यालय की मांग को लेकर चले आंदोलन के दौरान 15 दिसंबर 1972 को हुए गोलीकांड में शहीद सज्जन लाल और सोबन सिंह नेपाली को शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

शहीद सज्जन लाल साह के भाई कैलाश साह को शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पृथक पर्वतीय विश्वविद्यालय की मांग पूरे कुमाऊं में ऐतिहासिक छात्र आंदोलन की याद दिलाती है, जिस आंदोलन के बाद ही कुमाऊं विश्वविद्यालय की स्थापना हुई थी। इस आंदोलन में अपना बलिदान देने वाले सज्जन लाल साह और सोबन सिंह नेपाली के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जुगल किशोर पांडेय के संचालन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में डॉ.गुरुकुलानंद सरस्वती, डॉ.दीप चौधरी, गोविंद सिंह कसनियाल, चंचल भंडारी, ऋषेंद्र महर, हिमांशु वर्मा, हिमांशु गड़कोटी, गोपाल सती, गोविंद बिष्ट, गिरीश जोशी, त्रिलोक महर, एमबी कालेज हल्द्वानी के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहन पाठक, कमलेश कसनियाल, प्रकाश चंद, भाविनी साह, ज्योति कार्की, ज्योति शर्मा, दीपेश दानू, श्वेता खोलिया, महिमा मखौलिया, पूजा जोशी, हिमांशु नगनियाल, शुभम गड़कोटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, सरस्वती शिशु मंदिर नया बाजार में भी स्व.सज्जन लाल साह को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्व.साह के भतीजे विप्लव साह थे। दिगंबर दत्त कापड़ी के संचालन में हुई सभा में प्रधानाचार्य गगन सिंह बोहरा, द्वारिका पांडेय, जगत सिंह, राजेंद्र जोशी, शंकर भट्ट, नरेश, कमला कार्की, तनुजा, पुष्पा जोशी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed