{"_id":"65db768552e948ae05087143","slug":"tributes-paid-to-martyr-hero-urwa-dutt-on-his-death-anniversary-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-110570-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: शहीद नायक उर्वा दत्त की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: शहीद नायक उर्वा दत्त की पुण्यतिथि पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
Sun, 25 Feb 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 Feb 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
शहीद उर्वादत्त भट्ट की वीरांगना को स्मृति चिह्न प्रदान करते पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी। स्
पिथौारगढ़। पूर्व सैनिक संगठन ने शौर्य चक्र विजेता शहीद उर्वादत्त की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। संगठन ने उनके कासनी स्थित घर जाकर शहीद के चित्र पर पुष्प चक्र अर्पित किए और परिवारजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट ने कहा कि उर्वादत्त भट्ट कुमाऊं रेजिमेंट की तीसरी बटालियन में कार्यरत रहते हुए ऑपरेशन रक्षक में शामिल हुए। अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए देश के लिए शहीद हो गए थे। उनकी बहादुरी पर भारत सरकार ने उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया था।
इस दौरान शहीद की वीरांगना मंजू देवी और पुत्र धर्मेंद्र भट्ट ने शहीद के नाम पर प्रवेश द्वार बनाने का अनुरोध किया। पूर्व सैनिक संगठन ने इसके लिए पत्राचार करने की बात कही। संगठन की ओर से वीरांगना को एक स्मृति चिह्न भी प्रदान किया गया। संवाद
विज्ञापन
श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कै. लक्ष्मण सिंह, उमेश फुलेरा, केदार सिह, भूपेंद्र बोहरा, गिरधर सिह, नवीन गिरि, नारायण दत्त, देबी दत्त, धरम सिंह, देब सिंह भाटिया, दयाल सिंह, प्रह्लाद सिंह, ललित सिंह आदि मौजूद रहे।