{"_id":"657dda3fa4f60e8c40045397","slug":"tribute-paid-to-martyrs-on-vijay-diwas-in-pithoragarh-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-8051-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में विजय दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में विजय दिवस पर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
Sat, 16 Dec 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 16 Dec 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में विजय दिवस पर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एनसीसी के कैडेट्स ने मार्च पास्ट भी किया। इस दौरान वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
शनिवार को विजय दिवस पर उल्का देवी मंदिर स्थित शहीद स्मारक पर विधायक बिशन सिंह चुफाल, डीएम रीना जोशी, एडीएम डॉ. शिवकुमार बरनवाल, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, कर्नल चंद्र बहादुर पुन, वीरांगनाओं और पूर्व सैनिकों ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पुलिस की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम में वीरांगना जयंती देवी, सरस्वती देवी, उजाला देवी, शांति देवी और 1971 के वार हीरो सूबेदार गिरधर सिंह खनका, सूबेदार बंशीधर पंत और सूबेदार बहादुर सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण और पुनर्वास अधिकारी चंद्र बहादुर पुन ने कहा कि वर्ष 1971 के युद्ध में 52 सैनिकों ने शहादत दी। 1971 के युद्ध में योगदान देने वाले सूबेदार बंशीधर पंत ने अपने अनुभव साझा किया। जीजीआईसी और कन्या मंडप स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। शिक्षा विभाग और नेहरू युवा केंद्र ने निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक ज्वाला प्रसाद, ईओ राजदेव जायसी, पूर्व सैनिक शमशेर महर, लक्ष्मण सिंह, उमेश फुलेरा, धर्म सिंह, महेश चंद्र सती, विक्रम सिंह मेहता, देवी दत्त जोशी, रमेश महर, नारायण सिंह, जीत सिंह, हर सिंह, दीवान सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।