फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tribute paid to ITBP martyr Lalit Singh

Pithoragarh News: आईटीबीपी के शहीद ललित सिंह को दी श्रद्धांजलि

Sat, 21 Oct 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Tribute paid to ITBP martyr Lalit Singh
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि देते पुलिस कर्मी। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। पुलिस शहीद दिवस के मौके पर वर्ष 2000 में अनंतनाग में सर्च ऑपरेशन में शहीद हुए आईटीबीपी के जवान हवलदार स्व. ललित सिंह को सातवीं वाहिनी डीडीहाट की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। सहायक सेनानी डॉ. प्रतिभा की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, हवलदार भूपेंद्र सिंह और सिपाही राजकुमार योगेंद्र तितियाल ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

वहां शहीद की पत्नी रुक्मणि देवी, रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष दीपक रोंकली, वयोवृद्ध दीवान गर्ब्याल, शहीद के पुत्र त्रिलोक सिंह, ग्राम सभा सेवा समिति के महासचिव कृष्णा गर्ब्याल, समाजसेवी महिराज गर्ब्याल, दुर्गा सिंह, मोनती देवी, देवकी देवी, दीना देवी, दशरथी देवी, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

शहीद पुलिस जवानों को दी श्रद्धांजलि
पिथौरागढ़। पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार को पुलिस लाइन में सीओ नरेंद्र पंत और अन्य पुलिस कर्मियों ने शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस जवानों को याद कर श्रद्धांजलि दी। जिले के सभी थानों और चौकियों में भी श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलआईयू निरीक्षक रोहित जोशी, प्रभारी आरआई ऊषा देव, एसआई दरबान सिंह सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसबी-आईटीबीपी ने किया शहीदों को याद

पिथौरागढ़/डीडीहाट। पिथौरागढ़ एसएसबी 55वीं वाहिनी मुख्यालय ऐंचोली में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। कार्यवाहक कमांडेंट अजय पांडेय के नेतृत्व में देश के समस्त नागरिकों की सुरक्षा और राष्ट्रसेवा के लिए प्राणों की आहूति देने वाल केंद्रीय पुलिस और राज्य पुलिस बलों के जवानों को याद किया गया। इस मौके पर उप कमांडेंट प्रशांत कुमार मिश्रा, निरीक्षक यशपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। डीडीहाट में सातवीं वाहिनी आईटीपीबी मिर्थी में शहीद जवानों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर आईटीबीपी में ड्यूटी के दौरान शहीद जीडी ललित सिंह, हवलदार जीडी नंदन सिंह, सिपाही जीडी हरीश सिंह को याद किया गया। शहीदों के स्कूल में जाकर श्रद्धांजलि दी गई। संवाद
शहीद जवानों को किया याद, श्रद्धांजलि दी
चंपावत। पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन और एसएसबी की पंचम वाहिनी मुख्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। एसपी देवेंद्र पींचा, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, सीओ बीसी पंत, वीएस कुटियाल और टनकपुर में सीओ अविनाश वर्मा ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

एसएसबी की पंचमी वाहिनी मुख्यालय में कार्यवाहक कमांडेंट नितिन कुमार की मौजूदगी में शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए गए। श्रद्धांजलि देने वालों में उप कमांडेंट डॉ. घनश्याम पटेल, निरीक्षक योगेश राय, सुबोध कुमार, रविंद्र सिंह बिष्ट, उमाकांत सिंह, अरविंद कुमार, नरेश कुमार, विकास कुमार, योगेश सिन्हा, अजय कुमार गौतम, उदय कुमार, अनिल कुमार, विपिन, सुरेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed