{"_id":"64aee915e7f96327cf0304bc","slug":"trials-of-chief-ministers-budding-player-upgrade-scheme-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-1807-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के हुए ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के हुए ट्रायल
Wed, 12 Jul 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में छात्रवृत्ति के लिए चयन ट्रायल देने पहुंचे खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत छात्रवृत्ति के लिए चयन प्रक्रिया न्याय पंचायत और पालिका स्तर पर शुरू हो गई है। योजना के तहत चयनित आठ से 12 वर्ष तक के खिलाड़ियों को प्रतिमाह 1500 की छात्रवृत्ति दी जाएगी। शिक्षा, चिकित्सा और युवा कल्याण विभाग के सहयोग से चयन प्रक्रिया कराई जा रही है।
बुधवार को स्टेडियम में योजना के नोडल अधिकारी डीईओ माध्यमिक हवलदार प्रसाद और सचिव जिला ओलंपिक संघ ललित पंत ने चयन ट्रायल का शुभारंभ किया। प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के न्याय पंचायत स्तरीय चयन ट्रायल गुंजी, बीसाबजेड़, मनकटिया, मदकोट, नाचनी, भट्टीगांव, राई गढ़स्यारी, लखतीगांव, देवराड़ी पंत, पोखरी, पुखरोड़ा और बास्ते में कराए जा रहे हैं।
चयन ट्रायल में वरीयता के आधार पर प्रत्येक न्याय पंचायत से बालक-बालिका वर्ग में आठ से नौ, नौ से 10, 10 से 11, 11 से 12, 12 से 13, 13 से 14 वर्ष के दो-दो बालक और बालिकाओं का चयन विकास खंड स्तर के लिए किया गया है। स्टेडियम में हुए पालिका स्तरीय चयन ट्रायल में आठ से नौ, नौ से 10, 10 से 11, 11 से 12, 12 से 13, 13 से 14 वर्ष के तीन-तीन खिलाड़ियों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया है। चयन ट्रायल्स में जिला खेल समन्वयक माध्यमिक विक्रम सिंह दिगारी, दीपक भट्ट, सतीश कुमार, दीपक चंद्र भट्ट, भूपेंद्र सिंह चौहान, नितिन उप्रेती, दिनेश चंद्र पाटनी, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह हुआ चयन ट्रायल में
पिथौरागढ़। शारीरिक दक्षता परीक्षा 6 गुणा 10 शटल रन, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट फारवर्ड बैंड रीच, मेडिसन बॉल पुट, 600 मीटर दौड़, स्टैंडिंग ब्राड जंप हुई। 13 जुलाई को 12 न्याय पंचायतों में बालक-बालिकाओं के चयन ट्रायल होंगे। संवाद