{"_id":"649db6b53f24b99e29010b75","slug":"tree-fell-on-three-houses-people-saved-their-lives-by-running-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-1228-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीन मकानों पर गिरा पेड़, लोगों ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीन मकानों पर गिरा पेड़, लोगों ने भागकर बचाई जान
Thu, 29 Jun 2023 10:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:22 PM IST
विज्ञापन
मूनाकोट के लोधगाड़ में मकानों पर गिरा पेड़। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ाबे ग्राम सभा के लोधगाड़ तोक में बुधवार की रात को हुई घटना
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। बड़ाबे ग्राम सभा के लोधगाड़ तोक में भारी बारिश के दौरान पेड़ गिरने से तीन लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा है। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर मकानों में रह रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
बुधवार की रात लोधगाड़ में तारादत्त जोशी, त्रिभुवन जोशी और गिरीश चंद्र जोशी के घरों में विशालकाय पीपल और बेड़ू का सूखा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर घरों के अंदर रह रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। ग्राम प्रधान तारा जोशी ने बताया कि पेड़ गिरने से मकानों को काफी क्षति पहुंची है। घरों में दरार आने के साथ ही बारिश से अंदर रखा राशन पूरी तरह बर्बाद हो गया है।
उन्होंने रात में ही आपदा प्रबंधन विभाग को सूचना दे दी थी। क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद नाले उफान पर आने से गांव को जोड़ने वाले रास्ते भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से क्षति का आकलन कर पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है। संवाद