फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Travelers will get better facilities in Adi Kailash Yatra

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा में यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Sun, 06 Apr 2025 10:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 06 Apr 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Travelers will get better facilities in Adi Kailash Yatra
आदि कैलाश यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंची टीम। स्रोत: सूचना विभाग
पिथौरागढ़। डीएम विनोद गोस्वामी ने आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एडीएम योगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय टीम का गठन किया गया है। टीम ने स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है, जिसे डीएम के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन

टीम ने यात्रा को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के लिए आदि कैलाश और ओम पर्वत मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रा मार्गों की वर्तमान स्थिति, पेयजल आपूर्ति, आवासीय व्यवस्था, भोजन, विद्युत, चिकित्सा, सुरक्षा, परिवहन, स्वच्छता, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। टीम ने यात्रा मार्ग पर कार्यरत विभिन्न एजेंसियों एवं स्थानीय लोगों से यात्रा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपील की है। टीम में एसडीएम धारचूला मंजीत सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed