फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trauma Center Approved at Pithoragarh

पिथौरागढ़ में ट्रामा सेंटर को मंजूरी

Thu, 20 Apr 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 20 Apr 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
Trauma Center Approved at Pithoragarh
पिथौरागढ़ में योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण करते मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ में ट्रामा सेंटर की स्थापना करने के साथ ही जिला अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) की सुविधा देने की घोषणा की है। पिथौरागढ़ की बहुप्रतीक्षित थरकोट और रई झील बनाने का ऐलान भी मुख्यमंत्री ने किया। मुख्यमंत्री ने बेस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज का निर्माण जल्द पूरा कराने की बात कही। पिथौरागढ़ नगर की सीवरेज योजना फेज टू को मंजूरी दी। गोरंगघाटी के लिए ग्राम समूह पेयजल योजना बनाने, गंगोलीहाट महाविद्यालय को स्नातकोत्तर का दर्जा देने समेत कई घोषणाएं मुख्यमंत्री ने की। मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी घोषणाओं का पिछली सरकार की 40000 घोषणाओं जैसी हालत न हो, इसलिए उनकी सरकार बटुवा (राजकोष) देखकर ही घोषणा कर रही है। वह जो भी घोषणा करेंगे, उस पर शीघ्र अमल होगा।

विज्ञापन


अपने पहले पिथौरागढ़ भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने लोनिवि के निरीक्षण भवन में लगे जनता दरबार में पिथौरागढ़ के विकास के लिए अहम घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमांत क्षेत्र में ट्रामा सेंटर की मांग लंबे समय से की जा रही है। जल्द ही पिथौरागढ़ में ट्रामा सेंटर की स्थापना कर दी जाएगी। इसके लिए 1.5 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जिला अस्पताल में आईसीयू की सुविधा जल्द मिल जाएगी। जिला अस्पताल में 1.15 करोड़ की लागत से 50 अतिरिक्त बेड बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा सीमांत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को पुख्ता बनाने के लिए निर्माणाधीन बेस अस्पताल का निर्माण शीघ्र किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज का काम शुरू कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा प्रदेश सरकार पर्यटन विकास पर विशेष फोकस कर रही है। पिथौरागढ़ की थरकोट झील के लिए सरकार ने 28.70 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। थरकोट में 63 मीटर ऊंची, 15 मीटर चौड़ी और 750 मीटर लंबी झील का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा रई झील का भी निर्माण सरकार करेगी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा पिथौरागढ़ को पेयजल संकट से मुक्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। आंवलाघाट पेयजल योजना समय से पूरी कराई जाएगी। गणाईगंगोली के बासुकीनाग, गुंजी, दिगरामुवानी, गर्खा के लिए पानी की योजना बनाई जाएगी। बुंगाछीना-अलगड़ा, सुवालेख-सिलपाटा सड़क में डामरीकरण कराया जाएगा। धुर्चू के लिए सड़क बनेगी। बेड़ीनाग में डा. भीमराव अंबेडकर पार्क बनाया जाएगा। गंगोलीहाट और धारचूला में वन विभाग के विश्राम गृह बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती को एक सप्ताह का समय दिया
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही शिक्षक विहीन स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती हो जाएगी। इस काम के लिए उन्होंने जिलाधिकारी सी रविशंकर को एक सप्ताह का समय दिया है। जनता दरबार में आम लोगों से रूबरू हुए सीएम ने अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के आदेश दिए। मुख्यमंत्री रावत ने बृहस्पतिवार को लोनिवि के निरीक्षण भवन में जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। समस्याओं को मुख्यमंत्री के आगमन से पहले ही रजिस्टर कर लिया था। करीब 450 प्रार्थनापत्र जनता दरबार में सुनवाई के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने कुछ चुनिंदा प्रार्थनापत्रों में संबंधित का पक्ष जाना। मुख्यमंत्री के सामने धारचूला के खुमती प्राइमरी स्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसी भी स्कूल को शिक्षक विहीन नहीं देखना चाहते। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि एक सप्ताह के भीतर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती हो जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस में उपनल के माध्यम से कार्यरत भाटकोट निवासी पुष्पा देवी को फिर से उपनल के माध्यम से नियुक्ति देने के आदेश पुलिस अधीक्षक अजय जोशी को दिए। इस महिला का पति पुलिस विभाग में संविदा पर तैनात था। तीन साल पहले पति की मृत्यु के बाद उसे विभाग में उपनल के माध्यम से तैनाती दी गई थी। बाद में उसे हटा दिया गया। सीएम ने डीडीहाट के आपदाग्रस्त इलाके के ट्रीटमेंट के लिए आपदा मद से बजट अवमुक्त करने के निर्देश जिलाधिकारी सी रविशंकर को दिए। डीडीहाट के प्रह्लाद सिंह चुफाल ने प्रशासन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने इस प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश डीएम को दिए। बस्तड़ी की आपदा प्रभावित शिक्षिका उमा भट्ट का अटैचमेंट समाप्त करने की शिकायत को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। उन्होंने जिलाधिकारी से इस प्रकरण में आवश्यक कदम उठाने और आपदा प्रभावित शिक्षिका को राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जनता दरबार में जितनी भी शिकायतें रजिस्टर हुईं हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से उनमें आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही की गई कार्रवाई की जानकारी संबंधित को भी दी जाएगी।

इनकी चिंता कर लेना
पिथौरागढ़ दौरे में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का एक खास अंदाज देखने को मिला। जब भी कोई गंभीर प्रकरण मुख्यमंत्री के सामने उठा। वह सामने खड़े जिलाधिकारी सी रविशंकर से कहते कि इनकी चिंता कर लेना। इनकी चिंता कर लेना शब्द का प्रयोग सीएम रावत ने जनता दरबार में 7 बार किया। वह ऐसा संकेत अधिकारियों को देते हुए दिखे कि जनता की चिंता करनी ही होगी। लोगों को सीएम रावत का यह अंदाज बेहद पसंद आया। 

विधायकों के प्रस्ताव पर सड़कें बनेंगी 
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य के सभी विधायकों के क्षेत्रों में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए विधायकों से सड़कों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। सड़क विहीन इलाकों को यातायात की सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता में है। सरकार बगैर किसी भेदभाव के राज्य का विकास करेगी। विपक्ष के विधायकों के इलाकों का भी समान रूप से विकास किया जाएगा।

अंतिम छोर तक पहुंचेगी विकास की किरण : पंत
मुख्यमंत्री के जनता दरबार में मौजूद वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति तक विकास की किरणें पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है। अब प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री, मंत्रियों और अधिकारियों के बहुउद्देशीय लगेंगे। शिविरों में जनता की समस्याओं का समाधान मौके पर किया जाएगा। 

समय-समय पर होगी विकास कार्यों की समीक्षा : सुबोध
जिले के प्रभारी मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें जिले का प्रभार सौंपा है। वह समय-समय पर पिथौरागढ़ आकर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। विकास के काम रुकेंगे नहीं। सरकार दौड़ रही है, अधिकारियों को भी दौड़ना पड़ेगा। 

नियमित उड़ान शुरू करने के हो रहे प्रयास : टम्टा
जनता दरबार में केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कहा कि पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाई पट्टी से शीघ्र ही नियमित उड़ान शुरू कराने की कोशिश की जा रही है। इसमें जल्द ही सफलता मिलेगी। 90 किमी लंबे पंचेश्वर बांध में जल परिवहन की व्यवस्था की जा रही है। बांध से लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। कहा भारत सरकार ने 12000 करोड़ की ऑल वेदर रोड पर टनकपुर-तवाघाट सड़क को शामिल कर सीमांत की जनता को तोहफा देने का काम किया है। 

मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त : भट्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आरएसएस के प्रचारक से इस पद तक पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री ने एनएच घोटाले के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर अपनी कार्यप्रणाली के संकेत दे दिए हैं। कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश में भ्रष्टाचार को सहन करने वाले नहीं हैं। उन्होंने कांग्रेस की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुछ लोग सरकार और मुख्यमंत्री की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सरकार बने एक महीने का समय हुआ है, यह लोग रिजल्ट मांगने लगे हैं। कहा कि भाजपा की सरकार स्वच्छ शासन देकर विरोधियों का मुंह बंद करेगी।


साढ़े पांच घंटे पिथौरागढ़ में रहे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत निर्धारित कार्यक्रम से 40 मिनट देरी से पिथौरागढ़ पहुंचे। राजकीय विमान को सुबह 10.50 बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरना था, लेकिन मुख्यमंत्री का विमान 11.30 बजे हवाई पट्टी पर उतरा। मुख्यमंत्री ने 11.40 से 11.55 बजे तक जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री जनता दरबार में पहुंचे। दोपहर 1.35 से 3.30 बजे तक कार्यकर्ताओं की बैठक ली। 3.40 से 4.10 बजे तक अधिकारियों के साथ बैठक की। 4.20 बजे से 4.40 बजे तक कुमौड़ में अनुसूचित जाति बस्ती में स्वच्छता अभियान में शिरकत की। शाम करीब 5 बजे मुख्यमंत्री राजकीय विमान से देहरादून एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed