{"_id":"5abbd05c4f1c1b552a8b45ff","slug":"transportation-workers-rushing-on-diesel-recovery","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल रिकवरी पर भड़के परिवहन कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल रिकवरी पर भड़के परिवहन कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 28 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजल की ज्यादा खपत पर वेतन से रिकवरी पर उत्तराखंड परिवहन कर्मी भड़क उठे हैं। उन्होंने डीजल की ज्यादा खपत का ठीकरा बसों की खराब फिटनेस पर फोड़ा है। साथ ही रिकवरी बंद न होने पर हड़ताल की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन
बुधवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के बैनर तले एकजुट हुए परिवहन निगम कर्मियों ने आपात बैठक की। संगठन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने कहा कि संविदा चालकों को बेहद कम वेतन मिल रहा है। वे बमुश्किल घर का खर्च चला रहे हैं। अब डीजल कटौती के नाम पर उनके वेतन से बिना बताए एकमुश्त कटौती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन बसों की फिटनेस पर ध्यान नहीं दे रहा। उल्टा अब चालकों का शोषण किया जा रहा है।
विज्ञापन
डिपो अध्यक्ष विनोद पांडेय ने कहा कि बारहमासी सड़क निर्माण के चलते मार्ग पर जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ता है। इससे भी डीजल की खपत बढ़ रही है। इस दौरान कर्मियों ने दो घंटे सांकेतिक चक्काजाम कर नाराजगी जताई और प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पवन पांडेय, प्रकाश भट्ट, जगदीश भट्ट, रमेश मुरारी, सुखविंदर सिंह, मोहन सिंह, गोकुल सिंह, भूपेंद्र कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन