फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Transaction in Ganai State Bank did not take place even on the third day.

गणाई स्टेट बैंक में तीसरे दिन भी नहीं हुआ लेनदेन, लोग परेशान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Transaction in Ganai State Bank did not take place even on the third day.
स्टेट बैंक गणाई गंगोली में लगातार तीन दिन कार्य नहीं होने से सन्नाटा छाया रहा। - फोटो : AMAR UJALA
गणाईगंगोली/झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारतीय स्टेट बैंक गणाई गंगोली में लगातार तीसरे दिन भी कामकाज नहीं हुआ। इसको लेकर क्षेत्रवासियों में गहरा आक्रोश है। गणाई स्टेट बैंक का सेेटेलाइट इंटरनेट सेट अन्यत्र भेजने से पिछले आठ माह से कामकाज ठीक से नहीं हो पा रहा है। कई बार लोग आंदोलन कर चुके हैं। इससे पूर्व नाराज लोगों ने बैंक में तालाबंदी भी की थी। इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि बैंक के अधिकारियों की ओर से कोरे आश्वासन दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को लोग दिन भर पूछताछ करते नगर आए। सुबह के समय भी बैंक के बाहर सन्नाटा पसरा रहा। एसबीआई की सेवाओं से परेशान कई लोगों ने जिला सहकारी बैंक की शाखा में खाते खोलने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
---::: वापस लौटे की लोग ::: झूलाघाट। भारतीय स्टेट बैंक झूलाघाट में बीएसएनएल सेवा बाधित होने से सर्वर डाउन हो गया जिसके चलते ग्राहकों को वापस लौटना पड़ा। झूलाघाट एसबीआई शाखा में नेपाल सहित भारतीय क्षेत्र के दर्जनों गांव के लोगों का लेनदेन इस बैंक के माध्यम से होता है। सुरेश कुमार अपने खाते से धनराशि निकालने के लिए पांच किलोमीटर पैदल ही बैंक तक पहुंचे। यहां पहुंचकर पता चला बीएसएनएल सेवा न होने से बैंक का सर्वर डाउन चल रहा, जिससे उन्हें पैदल ही वापस कानड़ी जाना पड़ा। ऐसे ही गीठिगडा, बलतड़ी, बनड़ा, भटेडी के लोगों को संचार सेवा बाधित होने से वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed