फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic stopped on 23 roads of the district due to debris

Pithoragarh News: मलबा आने से जिले की 23 सड़कों पर ठप रहा यातायात

Thu, 08 Aug 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Aug 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped on 23 roads of the district due to debris
धारचूला-तवाघाट सड़क पर गिरे बोल्डर। संवाद
पिथौरागढ़/ धारचूला। लगातार हो रही बारिश से विभागों के लिए बंद सड़कों को खोलना चुनौती हो रहा है। मलबा आने से जिले की 23 सड़कों पर यातायात ठप रहा। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के लंबे समय से बंद होने से कारण क्षेत्र के लोगों को तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख मोटर मार्ग यातायात के लिए खुल गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मलबा आने से सीमा को जोड़ने वाला धापा-मिलम मोटर मार्ग बंद रहा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के बांसबगड़-कोटापंद्रहपाला, खेला-गर्गुवा, पौड़ी-घटकुना, एलागाड़-जुम्मा, मदकोट-ताेमिक, होकरा-नामिक, छिरकिला-जम्कू, पांखू-जौशाला, डीडीहाट-आदिचौरा, देवीसूना-खेतार कन्याल, नौलड़ा-खतेड़ा, थल-सातसिलिंग, रुंग-सिरखा, तवाघाट-नारायण आश्रम, ख्वांकोट-महतगांव बगन्ना, मदकोट-बोना, कालिका-खुमती, कोटा कांडाधुरा-मुनस्यारी, चमलेख-कलौन, कलेटी-कलौन, झूलाघाट-बलतड़ी, रई मोड से रौड़ी, सेराघाट-बुसैल मोटर मार्ग बंद रहे। धारचूला-तवाघाट और तवाघाट-लिपुलेख सड़क में भी बुधवार रात मलबा आ गया था।
विज्ञापन

सीमा को जोड़ने वाली इस सड़क पर गिरे बोल्डर और मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु कर दिया गया है। हिलवेज के सीनियर मैनेजर त्रिलोक सिंह दानू ने बताया कि धारचूला- तवाघाट सड़क बृहस्पतिवार सुबह सुबह कई जगहों पर बंद थी। दोपहर में वाहनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की अधिकांश सड़कें पिछले लंबे समय से बंद चल रही हैं। इसके चलते लोगों को पैदल आवागमन करना पड़ रहा है। गांवों के लिए खाद्यान्न सहित जरूरी सामान भी पीठ पर ढोना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बंद सड़कों को शीघ्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed