{"_id":"606b59bb8ebc3ece7a783b89","slug":"traffic-jam-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld42065128","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ नगर में हर तरफ जाम ही जाम से परेशान रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ नगर में हर तरफ जाम ही जाम से परेशान रहे लोग
विज्ञापन
टनकपुर रोड में लगा जाम।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों पर सोमवार को जाम की काफी समस्या रही। जाम के कारण कई वाहनों की रफ्तार थमी रही। राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर जाजरदेवल, रई, वड्डा आदि स्थानों पर भी रोज जाम लगने से लोगों में नाराजगी है।
सोमवार को नगर में काफी भीड़ रही। इस कारण नगर में यातायात का दबाव भी काफी रहा। नगर में करीब 11:30 बजे नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े करने पड़े। इस कारण भाटकोट तिराहे से घंटाकरण तक करीब आधा किमी लंबा जाम लगा रहा।
इधर सिल्थाम से गंगा निवास तक भी वाहनों की लाइन लगी रही। टनकपुर रोड, केएमओयू स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन में भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा। जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे।
विज्ञापन
इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे परेशान लोगों ने पुलिस प्रशासन से रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
सीओ राजन सिंह रौतेला का कहना है कि अधिकतर पुलिस बल कुंभ ड्यूटी पर है। इस कारण यातायात के संचालन में दिक्कत हो रही है।
बहुमंजिली पार्किंग का नहीं हो पाया हस्तांतरण
पिथौरागढ़। नगर में करोड़ों की लागत से बहुमंजिली पार्किंग बनाई गई है। पार्किंग के लोकार्पण के बाद भी इसके हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसके प्रथम तल को टैक्सियों के लिए आरक्षित रख गया है, लेकिन टैक्सी वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण सड़कों के किनारे वाहन पार्क किए जा रहे हैं। इस कारण जाम की समस्या बढ़ती जा रही है।