फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic halted for two hours due to a tree falling on Jauljibi-Munsiyari road

Pithoragarh: जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर पेड़ गिरने से दो घंटे ठप रही आवाजाही, पर्यटक फंसे; 3 मकानों की छत उड़ी

Fri, 13 Jun 2025 05:31 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Jun 2025 05:31 PM IST
सार

मुनस्यारी में भारी बारिश के साथ अंधड़ ने आफत फैलाई। अंधड़ से पेड़ गिरा तो जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर दो घंटे तक आवाजाही ठप रही। ऐसे में वाहन चालक, यात्री और पर्यटक भारी बारिश के बीच फंसे रहे।

विज्ञापन
Traffic halted for two hours due to a tree falling on Jauljibi-Munsiyari road
भारी बारिश के साथ अंधड़ से मकानों की छत उड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुनस्यारी में भारी बारिश के साथ अंधड़ ने आफत फैलाई। अंधड़ से पेड़ गिरा तो जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर दो घंटे तक आवाजाही ठप रही। ऐसे में वाहन चालक, यात्री और पर्यटक भारी बारिश के बीच फंसे रहे। वहीं पशु अस्पताल और खरियाबाड़ा में तीन मकानों की छत उड़ने से खासा नुकसान हुआ है।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुनस्यारी सहित आसपास के इलाकों में अंधड़ के साथ बारिश हुई इससे जनजीवन प्रभावित रहा। अंधड़ से जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर दरातीं के पास विशालकाय पेड़ गिरने से आवाजाही ठप हो गई। सड़क के दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए। यात्रियों, वाहन चालकों और पर्यटकों को भारी बारिश के बीच सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने पेड़ हटाकर आवाजाही शुरू कराई तब जाकर यात्री और पर्यटक गंतव्य को रवाना हुए। मुख्य बाजार को जोड़ने वाली शिशु मंदिर सड़क भी पेड़ गिरने से दो घंटे तक बंद रही।

विज्ञापन


वहीं अंधड़ से पशु अस्पताल और खसियाबाड़ा में तीन आवासीय मकानों की छत उड़ गई। पशु अस्पताल की छत उड़ने से यहां रखी दवा सहित अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। दरातीं में एक आवासीय मकान की छत उड़ने से प्रभावित परिवार को खासी परेशानी झेलनी पड़ी है। यहां लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति भी ठप है। नंदा देवी मार्ग पर भी अंधड़ से एक सोलर लाइट का खंभा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। एसडीएम आशीष जोशी ने कहा कि नुकसान का जायजा लेने टीम मौके पर भेजी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थल में सबसे अधिक 40 एमएम हुई बारिश
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित जिले के अन्य हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जिला मुख्यालय में बीते 24 घंटे में 0.50, बेड़ीनाग में 4.20, डीडीहाट में 19.80, मुनस्यारी में 8, धारचूला में 13, बंगापानी में 10, कनालीछीना में 7.20, तेजम में 11, देवलथल में 4.80, थल में 40 एमएम बारिश रिकार्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed