फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Traffic came to a halt for two hours near Chaturkot due to a debris slide

Pithoragarh News: चतुरकोट के पास मलबा आने से दो घंटे तक थमे रहे वाहनों के पहिए

Tue, 21 Jul 2026 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 21 Jul 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Traffic came to a halt for two hours near Chaturkot due to a debris slide
मंच/चंपावत। सीमांत क्षेत्र तल्लादेश में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश आफत बनकर बरस रही है। बारिश के कारण मंच-तामली मोटर मार्ग पर चतुरकोट के पास अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़े-बड़े पत्थर सड़क पर आ गिरे, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब आठ बजे मंच-तामली मोटर मार्ग पर चतुरकोट के पास पहाड़ी से सड़क पर मलबे और पत्थर गिर गए। सड़क बंद होने से यात्रियों को करीब दो घंटे सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा। मंच क्षेत्र से अपने जरूरी काम के लिए चंपावत आ रहे लोगों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने तुरंत मौके पर जेसीबी मशीन भेज मलबा और पत्थरों को हटाकर मार्ग को यातायात के लिए सुचारु किया गया। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद सड़क को यातायात के लिए सुरक्षित बनाकर आवागमन सुचारु कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क बंद होने से पांच हजार से अधिक की आबादी को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान यात्रा करते समय सतर्कता बरतने और आवश्यक होने पर ही सफर करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed