फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trafffic Jam in Pithoragarh

सल्मोड़ा से एंचोली तक जाम लगने से लोग हलाकान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Trafffic Jam in Pithoragarh
बिण रोड में जाम लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर की सड़कों पर यातायात व्यवस्था चरमराने लगी है। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में सुधार के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जाजरदेवल और सल्मोड़ा के बीच में जाम लगा। लंबा जाम लगने के बाद भी वहां कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं मिला। रई, गंगा निवास, सिल्थाम, बैंक रोड पर भी कई बार जाम लगा है।
विज्ञापन

वड्डा रोड पर हॉटमिक्स का काम हो रहा है। इस कारण जाखनी से बिण तक दोपहर में जाम लगा। नगर में जाम के लगने से लोग परेशान हैं।
पुलिस नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों का चालान कर रही है। इसके बाद भी लोग मजबूरी में अपने वाहनों को नो पार्किंग जोन में खड़ा करने को मजबूर हैं। लोगों ने रोज लग रहे जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टीआई प्रताप सिंह ने बताया कि अधिकतर जवानों की तैनाती हरिद्वार कुंभ में है। पार्किंग न होने से भी अव्यवस्था हो रही है। इसके बाद भी यातायात व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
सड़क किनारे निर्माण सामग्री डालने से लग रहा जाम
पिथौरागढ़। लोग सड़कों के किनारे में भवन निर्माण सामग्री उतार रहे हैं। इसे उठाने में हो रही देरी के कारण भी जाम लग रहा है। दुर्घटनाओं का भी खतरा है। सनवाल बैंड रई के पास निर्माण के लिए उतारी गई रोड़ी सड़क पर फैल गई है।

इसमें दो पहिया वाहन रपट रहे हैं। बीआरओ भी सड़कों पर झाड़ू नहीं लगा रहा है। इस कारण सड़क में पत्थर ही पत्थर फैल गए हैं। लोगों ने सड़कों में नियमित झाड़ू लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed