{"_id":"6a4a95279248eb94910aab6b","slug":"traders-from-the-border-region-set-off-for-gunji-for-india-china-trade-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-143862-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: भारत-चीन व्यापार के लिए सीमांत के व्यापारी गुंजी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: भारत-चीन व्यापार के लिए सीमांत के व्यापारी गुंजी रवाना
Sun, 05 Jul 2026 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। एक जून से शुरू हुई भारत-चीन व्यापार की प्रक्रिया के बाद रविवार को करीब 15 व्यापारी अपने सामान के साथ गुंजी के लिए रवाना होना शुरू हो गए हैं। व्यापारी चीन प्रशासन की समय सारिणी का इंतजार कर रहे हैं। पहले व्यापारियों को आठ जुलाई को लिपु पास (दर्रे) से तकलाकोट में प्रवेश करना था। अब धारचूला तहसील प्रशासन चीन सरकार के मेल का इंतजार कर रहा है।
कोरोना काल के छह साल बाद शुरू हो रहे भारत-चीन व्यापार को लेकर इस बार व्यापारियों में काफी उत्सुकता है। प्रशासन की ओर से अभी तक 49 व्यापारी, 44 सहायक और 25 पोर्टर के पास बनाए जा चुके हैं। शनिवार को भी 20 व्यापारी और सहायकों ने ट्रेड पास के लिए आवेदन किया। अब तक कुल 183 व्यापारी और सहायकों ने पास के लिए आवेदन किया है। व्यापारियों ने पहले ही अपना सामान अग्रिम पड़ावों पर पहुंचा दिया है।
एसडीएम और ट्रेड अधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि चीन सरकार की ओर से व्यापारियों के तकलाकोट मंडी के लिए मूवमेंट के बारे में जानकारी ली गई है, जिससे कि वह वहां वाहनों की व्यवस्था कर सकें। इसकी जानकारी उन्हें दी गई है। अब वहां से जवाबी मेल का इंतजार है। जवाब आते ही व्यापारी आठ या नौ जुलाई को लिपुलेख दर्रे से तकलाकोट मंडी में प्रवेश कर जाएंगे। बताया जा रहा है कि चीन सरकार लिपुलेख स्थित अपनी सीमा से व्यापारियों और उनके सामान को वाहनों के जरिए मंडी तक ले जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेड और पर्यटन अधिकारी का कराएं तकलाकोट भ्रमण
भारत-चीन व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रोंकली और महासचिव दौलत सिंह रायपा ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को पत्र भेज व्यापारियों की समस्याओं को जानने, उनका समाधान किए जाने को लेकर ट्रेड अधिकारी गुंजी और पर्यटन अधिकारी को चीन की मंडी तकलाकोट का आधिकारिक भ्रमण कराए जाने का अनुरोध किया है। कहा है कि इससे उन्हें व्यापारियों की समस्याओं को धरातल पर समझने का मौका मिलेगा।
सीमांत के व्यापारियों में है खासा उत्साह
धारचूला। कोरोना काल के बाद शुरू हो रहे भारत-चीन व्यापार को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह है। वरिष्ठ व्यापारी रतन सिंह रायपा ने बताया कि वह वर्ष 1992 से लगातार तकलाकोट मंडी जा रहे हैं। उन्होंने व्यापार के साथ ही चीन-तिब्बत के साथ संबंध बेहतर होने की उम्मीद जताई है। वर्ष 2008 से तकलाकोट व्यापार को जा रही अर्चना गर्ब्याल ने बताया कि कोराना काल के बाद अब व्यापार शुरू होने से सीमांत के व्यापारियों में खुशी की लहर है। उन्होंने दोनों देशों के बीच बेहतर व्यापार की उम्मीद जताई है। भारत-चीन व्यापार समिति के कोषाध्यक्ष चक्र सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सात जुलाई को गुंजी में कस्टम जांच के बाद व्यापारी आठ जुलाई से तकलाकोट मंडी में प्रवेश करना शुरू करेंगे।