फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Trade permits will be issued from May 30

ट्रेड परमिट 30 मई से जारी होंगे

Thu, 25 May 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Thu, 25 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Trade permits will be issued from May 30
भारत-तिब्बत व्यापार - फोटो : अमर उजाला

भारत-तिब्बत अंतरराष्ट्रीय स्थल व्यापार का परमिट प्राप्त करने के लिए अब तक सीमांत के 203 व्यापारियों ने आवेदन जमा कर दिए हैं। प्रशासन 30 मई से ट्रेड परमिट जारी करेगा। प्रशासन के पास कुल 264 ट्रेड परमिट इस समय उपलब्ध हैं। यदि आवेदनों की संख्या बढ़ती है तो कुछ ट्रेड परमिट और मंगाए जाएंगे। प्रशासन ने व्यापारियों को 30 सितंबर तक परमिट जारी करने का फैसला लिया है। मौसम की स्थिति को देखते हुए हर बार की तरह इस बार भी व्यापार की अवधि 31 अक्तूबर तक बढ़ाई जा सकती है।

विज्ञापन


भारत तिब्बत व्यापार के ट्रेड सहायक पीएस कुटियाल ने बताया कि इस बार प्रशासन ने ट्रेड परमिट के लिए आवेदन समय से पहले मांगने शुरू किए हैं। इस माह के अंत तक आवेदन जमा होंगे और जितने आवेदन जमा होंगे उनको परमिट जारी कर दिया जाएगा। भारत तिब्बत व्यापार में हिस्सा लेने के इच्छुक व्यापारियों ने गुंजी मंडी में सामान पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस बार यह उम्मीद है कि जून में पहला जत्था तिब्बत की मंडी तकलाकोट को रवाना हो जाएगा।
विज्ञापन


इधर, भारत-तिब्बत व्यापार समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह रौंकली ने कहा कि व्यापारियों को 31 अक्तूबर तक के लिए व्यापार परमिट जारी किए जाएं, ताकि व्यापारियों के सामने अनिश्चय की स्थिति न हो। 30 सितंबर तक की अवधि के लिए जारी परमिट को 31 अक्तूबर तक बढ़ाने की औपचारिकता पूरी करनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि इस मामले को जनप्रतिनिधियों के सामने भी उठाया जाएगा। पिछले साल भी व्यापार की अवधि को जिलाधिकारी के स्तर से 30 सितंबर के बाद 15-15 दिन के लिए दो बार बढ़ाया गया था। भारत-तिब्बत व्यापार लिपुलेख दर्रे से होता है। व्यापारी सामान समेत तकलाकोट मंडी जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed