{"_id":"573a07794f1c1bc54aac7535","slug":"track-of-the-year-in-munsyari","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी में ट्रैक ऑफ द इयर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी में ट्रैक ऑफ द इयर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 16 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
मुनस्यारी में ट्रैकिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ट्रैक ऑफ द इयर खलियाटॉप के नवें दल के लोगों ने सोमवार को ट्रैकिंग अभियान शुरू किया। 35 सदस्यों वाले इस दल में 25 लोग गुजरात प्रांत के हैं। 10 लोग महाराष्ट्र से पहुंचे हैं। दल के सदस्यों को भाजपा नेता गोवर्धन बृजवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्री बृजवाल ने कहा मुनस्यारी में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ावा देने में यह अभियान मील का पत्थर साबित होगा। आज सातवें ट्रैकिंग दल के सदस्य अपना अभियान पूरा कर लौट आए हैं। मंगलवार को दल के सदस्य दिल्ली वापस लौट जाएंगे।
विज्ञापन
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद, कुमाऊं मंडल विकास निगम और यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस अभियान में अभी 17 दल और जाएंगे। करीब 800 युवाओं को इस अभियान से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यूथ हॉस्टल ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी युधिष्टर शर्मा ने बताया कि हर दल में सीमित संख्या में लोग रखे गए हैं ताकि यहां पर ज्यादा भीड़ न हो।
विज्ञापन
कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया ने बताया कि हर दल के साथ एक स्थानीय गाइड भी तैनात किया जा रहा है। ताकि ट्रैकिंग रूट में किसी प्रकार की दिक्कत न आए और भटकाव न हो। ट्रैकरों ने रूट में सफाई का अभियान चलाकर मिसाल कायम की है। सभी दलों के लिए यह अनिवार्य शर्त रखी गई है कि वह गंदगी नहीं फैलाएंगे और ट्रैकिंग रूट में जमा कचरे को हटाएंगे। स्थानीय लोगों में अभियान को लेकर भारी उत्सुकता और उत्साह बना है।
विज्ञापन