फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourists will be able to enjoy boating in Tharkot Lake from this year.

Pithoragarh News: इस साल से थरकोट झील में नौकायन का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक

Mon, 01 Jan 2024 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 01 Jan 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to enjoy boating in Tharkot Lake from this year.
पिथौरागढ़। नए साल में पर्यटक जिला मुख्यालय से 10 किमी दूर इग्यारदेवी से पहले बनाई गई थरकोट झील में लोग नौकायन का आनंद उठा पाएंगे। पर्यटन विभाग नौका चलाने के लिए स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देगा।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में 32 करोड़ की लागत से 750 मीटर लंबी, 53 मीटर चौड़ी और 15 मीटर गहरी थरकोट झील का निर्माण कार्य शुरू किया गया। कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ने वर्ष 2023 में झील का कार्य पूरा किया। यह झील पिथौरागढ़ से विधायक और भाजपा सरकार में वित्त, संसदीय मंत्री रहे स्व. प्रकाश पंत का भी सपना रही।
विज्ञापन

इस झील के निर्माण से स्थानीय लोग और यहां आने वाले पर्यटकों को नौकायन का आनंद उठाने का मौका तो मिलेगा ही, साथ ही नगर को चार एमएलडी पानी भी उपलब्ध होगा। झील क्षेत्र में सुरक्षा के कार्य भी पूरे कर लिए गए हैं। सड़क साइड से बड़ी जालियां लगाकर इसे कवर किया गया है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि झील में छह नौकाएं चलाई जाएंगी। इसके लिए स्थानीय युवाओं को मौका दिया जाएगा। युवाओं का चयन कर उन्हें नौकायन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना से मिलेगा ऋण
पिथौरागढ़। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य ने बताया कि एक पैडल वाली नौका की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये तक है। नौका खरीदने के लिए युवाओं को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। झील में नौकायन शुरू होने के बाद क्षेत्र में अन्य रोजगार की संभावनाओं में भी काफी इजाफा होगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed