फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourists' vehicle overturned, four injured

Pithoragarh News: पर्यटकों का वाहन पलटा, चार घायल

Fri, 08 Sep 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 08 Sep 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Tourists' vehicle overturned, four injured
मुनस्यारी अस्पताल में उपचार कराता बंगाली पर्यटक। संवाद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी से नैनीताल जा रही पर्यटकों की कार सुबह सात बजे नया बस्ती के पास कुत्तों को बचाने के प्रयास में खाई में पलट गई। हादसे में पश्चिम बंगाल के तीन पर्यटकों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि चालक को अधिक चोट आने से अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में इन दिनों बंगाली पर्यटक हिमालय और प्राकृतिक सौंदर्य का नजारा देखने के लिए आ रहे हैं। शुक्रवार को मुनस्यारी से वापसी के दौरान पर्यटकों की कार सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बंगाल निवासी बृजगोपाल (72), गदाधर मंडल (71) शंकर बहादुर क्षेत्री (69) और चालक शंकर सुंदर (39) निवासी अल्मोड़ा घायल हो गए। सभी को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुनस्यारी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन पर्यटकों को छुट्टी दे दी गई। पर्यटक दूसरे वाहन से नैनीताल को रवाना हो गए हैं। चालक काे अधिक चोट के चलते अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed