फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourist numbers in Pithoragarh increased tenfold in three years.

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में तीन साल में 10 गुना बढ़े पर्यटक

Wed, 24 Jun 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Tourist numbers in Pithoragarh increased tenfold in three years.
 धारचूला के व्यास घाटी ​स्थित ओम पर्वत (फाइल फोटो)
पिथौरागढ़ । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दर्शन के बाद सीमांत जिले के धार्मिक, पौराणिक पर्यटन में तेजी से उछाल आया है। इससे यहां के पर्यटन कारोबार को भी काफी बढ़ावा मिला है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 में जिले में कुल 1,36,438 पर्यटक पहुंचे। 12 अक्तूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदि कैलाश के दर्शन किए। इसके बाद 2024 में पर्यटकों की संख्या 2,09,479 पहुंच गई। 2025 में 3,87,558 पर्यटकों ने सीमांत जिले की खूबसूरत वादियों का दीदार किया। तीन साल के अंदर ही पर्यटकों की संख्या तीन गुना बढ़ गई। अब पिछले तीन वर्षों के मई के आंकड़ों पर नजर डालें तो पर्यटकों की संख्या में 10 गुना वृद्धि हुई है। पर्यटन विभाग के अनुसार मई 2023 में महज 11,168 पर्यटक यहां पहुंचे। अगले साल 36,479 एवं वर्ष 2025 में 95,792 पर्यटक आए।
विज्ञापन

इस वर्ष मई तक 1,11,104 पर्यटकों ने सीमांत की नैसर्गिक वादियों का लुत्फ उठाया। जिले में इस समय 840 होम स्टे पर्यटन विभाग में पंजीकृत हैं। होटल, रेस्टोरेंट 130 से अधिक हैं। पर्यटन व्यवसाय तेजी से बढ़ने से लोगों को अच्छा रोजगार भी मिल रहा है। पर्यटक स्थानीय उत्पादों को भी खासा पसंद कर रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट का कहना है कि इस बार पर्यटन कारोबार बेहतरीन रहा है। उनका कहना है कि मानसून सीजन में भी जब तक सड़कें बाधित होने की दिक्कत न हो यात्रा जारी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
मई में इन जगहों पर रही पर्यटकों की धूम
चौकोड़ी 9,800
पिथौरागढ़ 12,597
मुनस्यारी 24,526
धारचूला 38,728
गंगोलीहाट 8,400
पातालभुवनेश्वर 16,120
कोट:
जिले में कई ऐसे स्थल हैं जो पर्यटन की दृष्टि से आदर्श हैं। इन जगहों पर पर्यटकों को एक-दो दिन टिकाए रखने के लिए व्यू प्वाइंट, पर्यटन स्थल विकसित नहीं किए गए हैं। पर्यटन विभाग उन जगहों पर हिमालय के दीदार करने के लिए व्यू प्वाइंट विकसित करे जिससे कि इन स्थानों पर भी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। - बीडी कसनियाल, वरिष्ठ पत्रकार

कोट:
सुविधाएं बढ़ने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। पर्यटन सुविधाओं को और अधिक बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। - कीर्ति चंद्र आर्य, जिला पर्यटन विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed