फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tourism Day on the second day of trekking up Mostamanu

पर्यटन दिवस पर दूसरे दिन मोस्टामानू तक ट्रैकिंग 

Mon, 26 Sep 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Mon, 26 Sep 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Tourism Day on the second day of trekking up Mostamanu
पर्यटन दिवस पर दूसरे दिन मोस्टामानू तक ट्रैकिंग  - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन विभाग ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी ट्रैकिंग अभियान जारी रखा। सोमवार को करीब 200 बच्चों का दल मोस्टामानू की ट्रैकिंग पर गया। जिला पर्यटन अधिकारी बीपी टम्टा ने ट्रैकिंग अभियान दल को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि बच्चों को साफ्ट ट्रैकिंग के माध्यम पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी जा रही है। 

ट्रैकिंग पर जाने वाले छात्रों का दल सोमवार सुबह रामलीला मैदान के पास एकत्र हुआ। वहां से पूरे जोश और उल्लास के साथ  दल घंटाकरण से उल्का मंदिर, वरदानी मंदिर, वन विभाग गेस्टहाउस, चंडाक होते हुए मोस्टामानू पहुंचा।
विज्ञापन


मोस्टामानू में भगवान मोस्टिया देवता का मंदिर से है। वहां से हिमालय की कई चोटियों के दर्शन हो जाते हैं। पर्यटन अधिकारी ने बताया कि पिथौरागढ़ के आसपास कई ट्रैकिंग रूट हैं। इन रूटों का अब तक पर्यटन की दृष्टि से उपयोग नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब साफ्ट ट्रैकिंग के लिए भी पर्यटक आकर्षित किए जाएंगे। बताया कि चंडाक, मोस्टामानू तक रोज सुबह घूमने वाले तो पहुंचते ही हैं लेकिन पर्यटकों की संख्या कम रहती है। ट्रैकर अशोक भंडारी ने कहा कि पर्यटन विभाग की यह पहल काफी सराहनीय है। इससे छात्रों में ट्रैकिंग का रुझान बढ़ेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed